वाराणसी : वीपीएस डेवलोपमेन्ट एंड कैंसर सोसाइटी रजि. वाराणसी के तत्वावधान में होली समारोह आयोजित किया गया। जिसमें संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।


इस मौके पर संस्था के सचिव डॉ. डॉ. एस के शर्मा ने होली के त्योहार को रंगों का महत्व बताया। कहा कि इस पर्व पर सभी लोग एक दूसरे को गले लगाते हैं। रंग रूप का भेदभाव मिट जाता है। यह पर्व आपसी भाई चारे का सन्देश देता हैं। इस मौके पर अध्यक्ष डॉक्टर एसपी ठाकुर इंजीनियर पंकज शर्मा, इंजीनियर आशीष कुमार, सत्यनारायण ठाकुर, अनिल कुमार, अजय कुमार, सनी कुमार, विक्की कुमार, विकास कुमार, शुभम, अजय कुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार, डब्लू कुमार, कल्लू कुमार गोस्वामी, भारत भैया, आदि मौजूद रहे। इस मौके पर डॉक्टर एस के शर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।