बलिया : संगठन और संघ सेवा में समर्पित रहने वाले भाजपा के पूर्व महामंत्री संजय मिश्र को बलिया भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। जिससे उनके समर्थकों में खुशी है। इसे ब्राह्मण बहुल बलिया सीट पर लोकसभा चुनाव में मिली हार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पूर्व जिला महामंत्री रहे संजय मिश्र संगठन को मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं। अपनी नियुक्ति पर संजय मिश्रा ने कई बातें कही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा प्रदेश सरकार के कददावर नेता माने जाने वाले डॉक्टर एके शर्मा ने जैसे ही किया वैसे ही भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी में हर्ष व्याप्त हो गया। जिले भर के भाजपा नेताओं ने संजय मिश्रा के जिला अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता जतायी है।

बलिया जिले के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, प्रदेश सरकार के मंत्री दया शंकर सिंह सहित समस्त भाजपा से जुड़े संगठनों ने अपने संदेश में जिलाध्यक्ष के पद पर संजय मिश्रा को चुने जाने की बधाई दी है। कार्यकर्ताओं में भी इस बात का हर्ष है कि अब जमीन से जुड़े नेता को जिले की कमान सौंप गई है।
Comments
No comments yet.