
Ballia : दोकटी थाना क्षेत्र में अपनी बहन की ससुराल में आई बिहार की रहने वाली एक किशोरी को कथित रूप से पिस्टल दिखाकर अपहरण करके उसके साथ सामुहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले में एक युवक और दो अज्ञात के विरुद्ध रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
पुलिस के अनुसार बिहार के आरा जिले के कृष्णा गढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपनी बहन की ससुराल आई हुई थी। किशोरी के बहनोई द्वारा दिए गए तहरीर के अनुसार 14 मार्च की रात्रि दस बजे किशोरी को पिस्टल दिखाकर सूरज सोनी और दो अन्य युवक उसका अपहरण कर लिया। तीनों युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया।
बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने रविवार को रात्रि बताया कि इस मामले में किशोरी के बहनोई की तहरीर पर सूरज सोनी और दो अन्य अज्ञात युवक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2), 70 (2) व 351 (3) के साथ ही लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5 जी और 6 में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Comments
No comments yet.