लखनऊ /बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार सुबह 20 वर्षीय एक युवती का शव पेड़ पर लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए। कुछ ही देर बाद पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवती का शव मिलने को लेकर जनपद में सियासत भी गर्माने लगी है। समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर तमाम सवाल उठाए हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सरया गुलाब राय गांव में एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ है तथा बाद में उसकी पहचान पूजा चौहान (20) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पूजा के हाथ पीछे से बंधे हुए थे और पैर जमीन से करीब छह फुट ऊपर थे। सिंह के मुताबिक पूजा के माता-पिता दो दिन पहले उसे घर में अकेला छोड़कर लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान चले गए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीम बनाई गई हैं।

सपा का योगी सरकार पर निशाना

रविवार को बलिया में पेड़ से लटकी मिली युवती का शव मिलने से सियासत गर्मा गई है। समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सपा ने लिखा, योगी सरकार की नाकामी का शिकार हो रहीं बेटियां! बलिया में 17 साल की युवती का पेड़ से लटका मिला शव। भाजपा सरकार में रोजाना बहन बेटियों की हो रही हत्या, बलात्कार, शोषण। क्या यही है मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस? आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो, मिले न्याय।

पांच दिन पहले लापता हुए फोटोग्राफर का शव बरामद

वहीं दूसरी ओर बलिया के रेवती क्षेत्र में पांच दिन पहले लापता हुए एक फोटोग्राफर का शव बरामद किया गया है। इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध रविवार को हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मानगढ़ गांव में खाकी बाबा के मठिया के पास गेहूं के खेत में शनिवार शाम चंदन बिंद (24) का क्षत-विक्षत शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसने बताया कि बिंद रानीगंज बाजार में वीडियो फोटोग्राफी का काम करता था और गत 18 मार्च की रात से लापता था। पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम ने रविवार को बताया कि इस मामले में मृतक के पिता श्याम बिहारी प्रसाद की तहरीर पर उसके गांव के सुरेन्द्र , श्री भगवान, बलि यादव और दीपक यादव तथा बिहार के सारण जिले के रोहित यादव के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103-1(हत्या) और 238 (अपराध के सबूतों को गायब करने या अपराध को छिपाने के लिए झूठी सूचना देने) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि श्याम बिहारी प्रसाद ने तहरीर में उल्लेख किया कि बिंद को उसके घर से सुरेन्द्र, श्री भगवान, बलि यादव, दीपक यादव व रोहित यादव घर से लेकर गए तथा उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिये। फहीम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।