बिहार को बनाएंगे देश की आर्थिक राजधानी : श्रवण कुमार
दिल्ली स्थित बिहार निवास में बिहार सरकार के कद्दावर नेता ग्रामीण विकास मंत्री एवं यूपी के प्रभारी श्रवण कुमार की अध्यक्षता मे जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की आगामी रणनीति पर मंथन किया। इस मौके पर मंत्री एंव प्रभारी श्रवण कुमार ने विशेष दिशानिर्देश दिए अपने संबोधन मे श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार को लालू जी ने बीमारु और पिछड़ेपन के चरम सीमा पर लाकर खडा कर दिया था।