लखनऊ : लखनऊ में बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर का छापा पड़ा है। करीब 50 से ज्यादा इन्कम टैक्स के अफसर बड़ी-बड़ी गाड़ियों से आवास पर पहुंचे और आवास को घेर लिया। आने-जाने का रास्ता ब्लॉक कर दिया। आयकर विभाग के अफसरों के साथ लखनऊ पुलिस भी मौजूद हैं।

पांच मार्च 2025 को उमाशंकर सिंह से मिलने पहुंची थी मायावती
विधायक उमाशंकर सिंह के राजनीतिक वर्चस्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 5 मार्च 2025 में उमाशंकर की तबीयत खराब होने पर मायावती खुद उनसे उनके आवास पर मिलने पहुंची थी। इस दौरान वह पूरे परिवार से मिली और हाल जाना था। 2022 के विधानसभा चुनाव में जीतने वाले वह बसपा के प्रदेश में एकमात्र विधायक हैं।
विधायक उमाशंकर सिंह के पैतृक आवास पर भी इनकम टैक्स का रेड
बलिया जिले के खनवर गांव में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर भी इनकम टैक्स टीम का रेड पड़ा है। रेड के दौरान विधायक के भाई CSIL के चेयरमैन रमेश सिंह साथ 10 से 20 कर्मचारी आवास में मौजूद रहे। सभी लोगों का मोबाइल फोन टीम के अफसरों ने जब्त करने के बाद कारवाई शुरू कर दिया।
तीन बार से लगातार विधायक हैं उमाशंकर सिंह
उमाशंकर सिंह 2011 में बसपा में शामिल हुए थे। 2012 में उमाशंकर सिंह पहली बार सपा विधायक सनातन पांडेय को हराकर विधायक बने थे। 2017 में उन्होंने दोबारा जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2022 में वह तीसरी बार विधायक बने।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.