बलिया में भी धूमधाम से निकाली गयी भगवान बलभद्र, जगन्नाथ, सुभद्रा की भव्य झांकी
नगर के ऐतिहासिक बालेश्वर मंदिर तिराहा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि के पावन अवसर पर जगन्नाथ पूरी (पुरी) की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पूरे श्रद्धा, उल्लास और परंपरा के साथ निकाली गई। मंदिर के सर्वाकार अंकित बरनवाल एवं पुजारी पंडित शत्रुघ्न पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि संध्या 4:00 बजे भगवान जगन्नाथ, बलराम एवं सुभद्रा के पवित्र विग्रह को गर्भगृह से धूमधाम से पूजन-अर्चन के बाद रथ पर विराजमान कराया गया।