Breaking News

टीबी रोगी खोजने के लिए फिर चलेगा 100 दिवसीय अभियान


बलिया। जनपद में एक बार दोबारा 100 दिवसीय क्षय रोग (टीबी) खोजी अभियान शुरू किया जाएगा। जनपद बलिया में क्षय रोग उन्मूलन को गति देने हेतु 100 दिवसीय टीबी खोजी अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता, सक्रिय रोगी खोज एवं जांच गतिविधियाँ निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार संचालित की जाएंगी। उक्त आशय कि जानकारी देते सीएमओ/ जिला क्षय रोग अधिकारी विजय यादव ने बताया कि हर हाल में टीबी रोगियों को आम लोगों के बीच से खोजना है।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद के जनपद के समस्त सांसद, विधायकगण, विधान परिषद सदस्य तथा समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को कार्यक्रम के बारे में अवगत कराते हुए उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए अपील की जाएगी। इसके साथ ही जनपद के सभी मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाकर आमजन को क्षय रोग के लक्षण, जांच एवं निःशुल्क उपचार के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इस बाबत जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुराग पाण्डेय तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक आशीष सिंह ने बताया कि इस टीबी खोजी अभियान में ग्राम स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर संपर्क कर संभावित रोगियों की पहचान तथा जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा विशेष जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक व्यक्तियों की जांच कर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके। जनपद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए टीबी के लक्षण दिखाई देने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जांच अवश्य कराएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

आरटीआई आवेदन करने के लिए Visit उत्तर प्रदेश आरटीआई ऑनलाइन
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP


Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.