
शिवालयों में विधि विधान से होगी रात में भोले की शादी
महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी, हरिद्वार और देवघर समेत देशभर के शिवालयों में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ा पड़ा है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गयी, वहीं देवघर में भक्तों ने भगवान शिव से भारत-पाक मैच में जीत की प्रार्थना की।वहीं नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन शाम तक मंदिर से लेकर तहसीली स्कूल तक लगी रही। शाम को करीब चार बजे भोले नाथ की बारात शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे से पूरा नगर शिवमय हो गया था।

नगर स्थित बाबा बालेश्वर नाथ, गोला रोड स्थित कैलाश धाम, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर, महावीर घाट स्थित शिवालय, जगदीशपुर व विजयीपुर स्थित शिव मंदिर, कदम चौराहा स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। इसके अलावा नगर से सटे मिड्ढ़ा गांव स्थित शिव मंदिर, गोरथाना पोखरा स्थित शिव मंदिर, निधरिया स्थित शिव पंचमंदिर निधेश्वर महाराज, अगरसंडा स्थित शिव मंदिर, देवकली स्थित परिखरा स्थित देवकुलेश्वर शिव मंदिर, विमलेश्वर नाथ मंदिर,
कारो में कामेश्वर धाम, छितौनी में छितेश्वर नाथ, असेगा में शोकहरण नाथ, बांसडीह के सैदनाथ, हनुमानगंज के मद्देश्वर नाथ, रामगढ़ के भीमेश्वर नाथ, रतसर के घनेश्वर नाथ, सिकंदरपुर के कटमुक्तेश्वर धाम, रसड़ा के लखनेश्वर डीह, श्रीनाथ मंदिर, कोरंटाडीह स्थित मुक्तेश्वर नाथ, सहतवार कस्बा स्थित पंच मंदिर, बांसडीहरोड स्थित बाबा बालखंडी नाथ, जिगिरसड़ स्थित सिद्धेश्वर नाथ, नवरतनपुर के दुखभंजन नाथ, शिवपुर दीयर स्थित नई बस्ती बाबा हरिहर नाथ, जनाड़ी में बालखंडी नाथ, अखार में बुढ़वा शिव मंदिर, नगवा में नागेश्वर नाथ व बाबा गरीबा नाथ, भड़सर में शोकहरण शिव मंदिर आदि शिवालयों में बाबा के भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल, दूध, पुष्प व मिष्ठान चढ़ाकर पूजन-अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना की।

इस दौरान घंट-घड़ियाल एवं हर-हर महादेव व बोलबम के जयकारे से शिवालय प्रांगण गूंज उठे। महाशिवरात्रि पर्व पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जिले के प्रमुख शिवालयों में उमड़ पड़ी। श्रद्धालु कतारबद्ध तरीके से बाबा अड़भंगी का पूजन-अर्चन किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख शिवालयों में महिला व पुरुष पुलिस मुस्तैद रही।
महाशिवरात्रि पर रविवार को नगर से लेकर ग्रामीणांचलों के शिवालयों पर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भोर से ही उमड़ पड़ी। इस दौरान भोले नाथ के भक्त कतारद्ध होकर भांग, धतूरा, वेलपत्र, दूध, गंगाजल, पुष्प आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

हर-हर महादेव के उद्घोष और भक्ति के असीम उत्साह के साथ आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। काशी से लेकर हरिद्वार और देवघर से लेकर उज्जैन तक, शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। भक्त अपने आराध्य देव भोले के भूतकादि स्वरूपों के दर्शन और जलाभिषेक के लिए घंटों लंबी कतारों में लगे हैं। इस बार की शिवरात्रि इसलिए भी खास है क्योंकि देवघर में भक्तों ने भगवान शिव से भारत-पाकिस्तान मैच में जीत की दुआ भी मांगी है। वहीं भृगु नगरी में भी बाबा बालेश्वर का दर्शन करने वाले श्रद्धांलुओं का ताँता अहले सुबह से ही लगा यह। बता दें की देशभर में महाशिवरात्रि का त्यौहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है।
महाशिवरात्रि के महापर्व पर नगर के शिवालयों में जहां भोले शंकर के पूजन अर्चन की धूम रही। वहीं नगर के प्रमुख स्थान पर विशाल व भव्य भंडारी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जीएसटी कार्यालय परिसर में जे के एसोसिएट की ओर से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसका पूजन के उपरांत शुभारम्भ किया गया। इस दौरान सैकड़ो लोगों ने प्रसाद स्वरूप पुडी, सब्जी,पूनिया आदि का लुत्फ उठाया।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;