केंद्र के नए लागू श्रम संहिताओं के खिलाफ आयोजित अखिल भारतीय विरोध दिवस पर बलिया में जोरदार प्रदर
जिलाधिकारी कार्यालय पर अखिल भारतीय विरोध दिवस के अवसर पर विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशनों के सदस्यों ने किसान संगठन के साथ एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन देश में हाल ही में लागू की गई चार श्रम संहिताओं के विरोध में किया गया था, जिसे मजदूरों और कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताया गया।