Breaking News

युवाओं में जागरूकता लाकर ही होगा टीबी का समूल खात्मा


बलिया। पुरे देश में दोबारा 100 दिवसीय क्षय रोग (टीबी) खोजी अभियान शुरू किया जाना है। जनपद में क्षय रोग उन्मूलन को गति देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नगर के सतीश चंद्र कालेज में किया गया। जिसमें टीबी रोगियों की पहचान व उसके बचाव के बारे में टीम के अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी। बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जनपद में सक्रिय रोग खोज एवं जांच गतिविधियाँ निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार संचालित की जाएंगी।


इस अवसर पर आयोजित जागरूक त गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक आशीष सिंह ने बताया कि हर हाल में टीबी रोगियों को आम लोगों के बीच से खोजकर देश से भगाने की जरूरत है। साथ ही जनपद के सभी मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाकर आमजन को क्षय रोग के लक्षण, जांच एवं निःशुल्क उपचार के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

आरटीआई आवेदन करने के लिए Visit उत्तर प्रदेश आरटीआई ऑनलाइन
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP

जिला समन्वयक श्री सिंह ने रोवर्स रेंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जन जन को इस के बारे जागरूक करना है। जिससे कि हम आने वाले दिनों में इस रोग को समूल समाप्त किया जा सके। उन्होंने छात्रों से कई सवाल किया। इसके साथ ही तमाम जानकारी साझा किया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग पाण्डेय टीबी खोजी अभियान में ग्राम स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर संपर्क कर संभावित रोगियों की पहचान तथा जागरूकता गतिविधियाँ संचालित किये जाने पर बल दिया।

बताया कि इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा विशेष जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक व्यक्तियों की समय रहते जांच कर समय से उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए टीबी के लक्षण दिखाई देने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जांच अवश्य कराएं। उन्होंने छात्रों से निश्चय मित्र बनकर टीबी मरीजों की पहचान करके उन्हें बचाने की अपील किया। इस मौके पर प्रो. माला कुमारी, डीसी धर्मेंद्र कुमार, एफओ प्रदीप कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।




Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.