आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन का पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन, मनाया काला दिन
ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसीएशन AISMA के बैनर तले केंद्रीय और जोनल नेतृत्व के आह्वान पर आज पूरे देश मे प्रत्येक स्टेशन पर स्टेशन मास्टर्स ने काली पट्टी बांधकर अपना दुःख व विरोध प्रकट किया। यह विरोध प्रदर्शन कुछ माह पूर्व घटित ओडिशा के बालासोर दुर्घटना के बाद की गई अन्यायपूर्ण व तानाशाहीपूर्ण प्रशासनिक कार्यवाही के विरोध में हुआ है।