ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसीएशन AISMA के बैनर तले केंद्रीय और जोनल नेतृत्व के आह्वान पर आज पूरे देश मे प्रत्येक स्टेशन पर स्टेशन मास्टर्स ने काली पट्टी बांधकर अपना दुःख व विरोध प्रकट किया। यह विरोध प्रदर्शन कुछ माह पूर्व घटित ओडिशा के बालासोर दुर्घटना के बाद की गई अन्यायपूर्ण व तानाशाहीपूर्ण प्रशासनिक कार्यवाही के विरोध में हुआ है।

दुर्घटना के बाद गठित जांच कमेटी ने दुर्घटना का कारण तकनीकी विफलता व सम्बन्धित विभाग को बताया है। CRS जांच कमेटी ने स्पष्ट किया कि इसमें कार्यरत स्टेशन मास्टर की कोई गलती या लापरवाही नही थी, बावजूद इसके रेल प्रशासन ने तानाशाही दिखाते हुए स्टेशन अधीक्षक एस बी मोहंती और यातायात निरीक्षक श्री आशीष खूंटियां को रेल सेवा से हटाने का आदेश पारित कर दिया। जिससे पूरे भारत व पूर्वोत्तर रेलवे के प्रत्येक स्टेशन मास्टर बहुत दुःखी व निराश हुए । क्योंकि एक स्टेशन मास्टर फ्रंट लाइन कर्मचारी हैं व पूरी जिम्मेदारी से रेल परिचालन करने के साथ साथ आम जनता से जुड़े होते हैं व दिन रात यहाँ तक कि त्योहारों के वक्त भी अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करते हैं। बावजूद इसके प्रशाषन का यह रवैया दुःखद है। संगठन मंत्री-,एस्मा,वाराणसी--श्री अनुराग सिंह जी- ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान स्टेशन मास्टर बड़े अनुशाषित रहे और अपने कार्य का निर्वहन किया तथा ये सुनिश्चित किया कि रेल का पहिया न रुकने पाए लेकिन अगर समय रहते प्रशाषन न चेता तो यह संघर्ष और बिकराल रूप ले सकता है।शाखा मंत्री बलिया कुंदन जी,स्टेशन अधीक्षक बलिया सुनील कुमार एवम् शशिकांत तिवारी जी ने बताया की इस मामले में रेल प्रशासन हमारे साथियों को escape goat बना रहा है जो बहुत ही निराशाजनक है। पूर्वोत्तर रेलवे , --वाराणसी- मंडल में यह बिरोध प्रदर्शन AISMA के मंडल मंत्री श्री सर्वेश मौर्य--जी--के नेतृत्व में हुआ। धन्यवाद
Comments
No comments yet.