बलिया : लोकसभा व राज्यसभा से निलंबित किए गए 141 सांसदों के समर्थन में शुक्रवार को सपा की अगुवाई में इंडिया गठबंधन ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने अपनी बात रखने के क्रम में भाजपा की मोदी सरकार को खूब सुनाया और 24 लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेकने का दावा किया। अंत में सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन जिलाधिकारी की तरफ से सिटी मजिस्ट्रेट के लिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व इंडिया गठबंधन के आह्वान पर भारत की संसद से करीब डेढ़ सौ सांसदों के निलंबन के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों की तरह से सपा, कांग्रेस व अन्य सहयोगी दलों ने जिला मुख्यालय बलिया में धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला. कहा कि ये सरकार तो ब्रितानी हुकूमत को भी पीछे छोड़ चुकी हैं.

इस मौके पर समाजवादी नेताओं ने कहा कि देश जल रहा है. लेकिन भारतीय जनता पार्टी झूठे वादे व मंदिर बनाने में जुटी हुई है. जिस देश का मुखिया खुले मन से झूठ बोले उसे देश का भगवान ही मालिक है. कामरेड रामजी गुप्ता ने कहा कि उसे देश का कभी भला नहीं हो सकता है, जहां सिर्फ अपनी झोली भरने का चल रहा हो, और ऐसे नेताओं के रहते देश का भला नहीं होने वाला भी नहीं है. सपा के दिग्गज नेता व विधायक संग्राम सिंह यादव ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा कहा कि नकारेपन की भी एक सीमा होती है.लेकिन केंद्र की सरकार में किसी नेताओं का चरित्र ठीक नहीं हैं.

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव यशवीर सिंह , रामविचार यादव ,प्रदेश सचिव विजय बहादुर यादव, हरदयाल सिंह यादव, अवध नारायण यादव, बृषकेश पाल व जिला अध्यक्ष अफजाल अहमद सहित समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय विधायक संग्राम यादव , जयप्रकाश अ'चल, मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता के इंडिया गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहा है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता श्री राम चौधरी संचालन समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव बीरबल राम ने कुशल संचालन किया .
Comments
No comments yet.