बलिया के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब बीबीए के लिए नहीं जाना होगा गैर प्रान्त
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े समस्त छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी विश्वविद्यालय से निकलकर सामने आई है. जहां बलिया के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अभी अपना जनपद छोड़कर दूर-दूर तक का सफर तय करना पड़ता था. अब वह समस्या खत्म होने वाली है. क्योंकि, विश्वविद्यालय लगभग 6 से ज्यादा नए कोर्स संचालित करने जा रहा है, जो छात्राओं के लाभदायक साबित होगा.जेएनसीयू के कुलपति संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि समस्त छात्र-छात्राओं के लिए एक तरह से कहा जाए तो बहुत बड़ी खुशखबरी है कि विश्वविद्यालय तमाम नए कोर्स संचालित करने जा रहा है. अब पढ़ाई करने के लिए बच्चों को दूर-दूर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा. विश्वविद्यालय कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कोर्स को लेकर आ रहा है, जो बिल्कुल नए मॉडल पर आधारित है.