लखनऊ में रविवार कि सुबह टहलने निकले थे सपा नेता राजमंगल

बलिया: समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं टीडी कालेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री रहे राजमंगल यादव कि रविवार की सुबह लखनऊ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी जैसे ही जानकारी सपा नेताओं को हुई पुरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह राजमंगल यादव टहलने निकले थे, जिन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि 2006 से जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर तथा वर्ष 2019 से सपा के जिलाध्यक्ष पद पर आसीन रहे। ये बहुत ही सरल व मृदुल स्वभाव के थे। जिसके कारण आमजन में काफी लोकप्रिय नेता के रूप में रहे। इनके निधन की खबर से पूरे जनपद में शोक की लहर व्याप्त है। सपा के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

समाजवादी पार्टी बलिया के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव की सड़क हादसे में दुःखद मौत की सूचना है। स्व यादव साथ इनके सहयोगी राजेंद्र पांडेय नामक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल और वेंटीलेटर पर बताये जा रहे है। स्व यादव की मौत की खबर जैसे ही बलिया पहुंची सपाईयों समेत विभिन्न दलों के नेताओं में शोक लहर दौड़ गयी है। किसी क़ो स्व राजमंगल यादव की मौत पर विश्वास ही नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव आज सुबह स्कूटी से अपने सहयोगी राजेंद्र पांडेय नामक व्यक्ति के साथ टहलने के लिये निकले थे कि किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे राजमंगल यादव की मौके पर ही मौत हो गयी और राजेंद्र पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गये। श्री पांडेय क़ो वेंटीलेटर पर रखा गया है।

बताते चलें कि सन 2006 में जिला पंचायत अध्यक्ष और तीसरी बार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष का कार्यभार देखने वाले राजमंगल यादव काफी मिलनसार और खुशदिल नेता थे। यही कारण है कि इनके मित्र सभी दलों में है। स्व यादव की आसामयिक मौत पर दुख व्यक्त करते हुए नगर पालिका बलिया के पूर्व अध्यक्ष व सपा नेता लक्ष्मण गुप्ता ने कहा है कि स्व यादव मेरे लिये सहोदर भाई जैसे थे। इनके आसामयिक मौत से मै काफी अकेला महसूस कर रहा हूं। मुझे यह विश्वास ही नहीं हो रहा है कि राजमंगल जी अब हम लोगों के बीच नहीं है।