Skip to content
Thursday, August 6, 2026

Section

Health

IMG-20240304-WA0028
Breaking News Crime

बेसिक शिक्षा के अफसरों के तानाशाही फरमान से शिक्षकों में भड़का आक्रोश, दे डाली चेतावनी

बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों को विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये टैबलेट के माध्यम से विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की उपस्थिति तथा मध्याह्न भोजन की सूचना ऑनलाइन भेजने का दबाव विभागीय अधिकारियों द्वारा डाला जा रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार तथा वेतन रोकने जैसी कार्यवाही की जा रही है। विभाग द्वारा केवल टैबलेट उपलब्ध कराया गया है परन्तु टैबलेट को सक्रिय करने हेतु सरकारी सिम कार्ड उपलब्ध नही कराया गया है। चेताया कि यदि शिक्षकों का उत्पीड़न बंद करते हुए उपरोक्त माँगों का शीघ्र निराकरण नही किया जाता है तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं शिक्षा निदेशालय लखनऊ पर धरना देना शिक्षकों की बाध्यता होगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व विभाग का होगा।

04 Mar 2024 2 min read
IMG-20240303-WA0052
Breaking News Crime

यूनियन बैंक एकादश ने जीता मैच, शानदार प्रदर्शन से जिला जज की टीम ने जीता दिल

राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता अभियान के तहत रविवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला जज एकादश एवं यूनियन बैंक एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। अंतिम बाल तक हुए मैच में यूनियन बैंक एकादश ने एक विकेट से जीत हासिल की। वहीं, अपने शानदार प्रदर्शन से जिला जज एकादश ने दर्शकों का दिल जीत लिया।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों की जमकर हौसला-अफजाई की।

03 Mar 2024 2 min read
IMG-20240227-WA0012
Breaking News Crime

कारो के कामेश्वर धाम व सुरहा को पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित करने की बन रही योजना

*सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक जनपद में विकसित किया जाए कृषि आधारित पर्यटन केंद्र : सांसद *बलिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में मंगल...

27 Feb 2024 3 min read
IMG-20240227-WA0011
Breaking News Crime

अब घर बैठे स्पीड पोस्ट से मंगवाएं अयोध्याधाम का प्रसाद: कृष्ण कुमार यादव

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। अयोध्या में श्री राम मंदिर जाने से पहले हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन करने की परम्परा है। ऐसे में हर किसी की इच्छा होती है कि वह हनुमान जी का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके। परन्तु कुछ श्रद्धालु चाहकर भी दर्शन नहीं कर पाते। अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है।

27 Feb 2024 2 min read
IMG-20240226-WA0014
Breaking News Crime

यूपी की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने व बेरोजगारी के विरुद्ध आप ने राज्यपाल को भेजा पत्र

आम आदमी पार्टी बलिया इकाई द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने तथा बेरोजगारी के विरुद्ध राज्यपाल महोदय को ज्ञापन भेजा गया। जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि एक ओर जहाँ यूपी में बेरोजगारी दर निरंतर बढ़ती जा रहीं हैं, तो वहीँ दूसरी ओर बमुश्किल निकल रहीं भर्तीओं के परीक्षाओं के पेपर भी लीक हों जाते हैं, साथ ही नकल माफिया भी सक्रिय हों जाते हैं।

27 Feb 2024 2 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
Breaking News Crime

थानाध्यक्ष के तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत 49 के खिलाफ केस दर्ज

गड़वार कस्बा स्थित लॉज में युवक का शव मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा प्रकरण के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम करना महंगा पड़ गया है।पुलिस ने गड़वार थाना प्रभारी संजय शुक्ला की तहरीर पर 49 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें प्रधान समेत 14 लोग नामजद है।

23 Feb 2024 1 min read
लोकसभा
Breaking News Crime

अटकलों पर विराम, बलिया संसदीय सीट सपा के खाते में

लोकसभा चुनाव 2024 ko लेकर इन दिनों अटकलों व चर्चाओं का बाजार बहुत गर्म है। हालांकि इंडिया में सीट बाँटवारे के बाद यूपी के बलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बलिया भी अधिक चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ है। सत्ताधारी भाजपा से उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं तो आम है। समाजवादी पार्टी में टिकट को लेकर भी चर्चा बहुत है। कुछ दिनों पहले अचानक चर्चा उठी की बलिया से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय मैदान में आएंगे।

22 Feb 2024 2 min read
IMG-20240222-WA0005
Breaking News Entertainment

जिलाधिकारी ने तीन बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। बोर्ड परीक्षा की गंभीरता को समझते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपद के तीन बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

22 Feb 2024 2 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
Breaking News Crime

प्रयागराज से 18 फरवरी 1911 को पहली बार शुरू हुई थी दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा: पीएमजी कृष्ण कुमार यादव

डाक सेवाओं ने पूरी दुनिया में एक लम्बा सफर तय किया है। प्रयागराज को यह सौभाग्य प्राप्त है कि दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा यहीं से आरम्भ हुई। वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यह ऐतिहासिक घटना 113 वर्ष पूर्व 18 फरवरी 1911 को प्रयागराज में हुई थी। संयोग से उस साल कुंभ का मेला भी लगा था। उस दिन दिन  फ्रेंच पायलट मोनसियर हेनरी पिक्वेट ने एक नया इतिहास रचा था। वे अपने विमान में प्रयागराज से नैनी के लिए 6500 पत्रों को अपने साथ लेकर उड़े। विमान था हैवीलैंड एयरक्राफ्ट और इसने दुनिया की पहली सरकारी डाक ढोने का एक नया दौर शुरू किया।

19 Feb 2024 4 min read
up-1
Breaking News Crime

पुलिस भर्ती परीक्षा: साल्वर गैंग के 11 सदस्य गिरफ्तार, दबोचे गए 3 फर्जी अभ्यर्थी

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा संबंधी तीन गैंग के कुल 11 गैंग मेंबर गिरफ्तार और 3 फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार किये गए हैं. इन गैंग्स जुड़े लोगों की कुंडली पुलिस खंगाल रही है. इनके संपर्क में आने वाले सभी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों में विशेष रूप चेक किए जाएंगे और पुलिस की निगरानी में रहेंगे। इस पुरे प्रकरण की अग्रिम विवेचना करके ऐसे अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा की ओर से जारी की गयी है.

18 Feb 2024 2 min read
up-1
Breaking News Crime

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया पुलिस अलर्ट, अभ्यर्थीयों को सचेत करने के लिए जारी किया पोस्टर

17 और 18 फरवरी 2024 को होने वाली पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी और शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए बलिया पुलिस पूरी तरह अलर्टमोड में है। पुलिस ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी उम्मीदवारों को सचेत किया है कि दलालों से सावधान रहे। दलाल टाइप के लोग आपको यह झांसा दे सकते हैं कि इतने रुपए दे दो, तो तुम्हारा एग्जाम पास करवा देंगे। या पेपर आउट कराने का जुगाड़ हमारे पास है। इतने रुपए दो, तो पेपर एग्जाम से पहले मिल जाएगा।

16 Feb 2024 1 min read
IMG-20240215-WA0029
Breaking News Crime

याद करूँ तो 1942 बलिया की क्रांतिगाथा लिखने वाले धर्मराज से मिली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंक कर क्राउन के समानांतर की सरकार बना लेने की घटना को जानकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चकित रह गईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से वार्तालाप के दौरान बलियावासी युवा लेखक धर्मराज गुप्ता ने युक्त एतिहासिक घटना का जिक्र करते हुए उन्हें बताया कि 1942 के अगस्त माह में गाँधी जी के आह्वान पर बलिया में जो क्रांति हुई उसकी मिशाल और कहीं नहीं मिलती। पुरे देश में सिर्फ यूपी का बलिया, महाराष्ट्र का सतारा, और पश्चिम बंगाल का मिदनापुर सबसे पहले आजाद हो चूका था.

15 Feb 2024 2 min read