बलिया : शहर के गुरूद्वारा रोड स्थित सरस्वती साड़ी हाउस कला जोन के गोदाम में सोमवार की शाम पटाखे की चिंगारी से लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। घटना में गोदाम समेत शोरूम में रखे लाखों का रेडिमेड कपड़े व कीमती साड़ियां जलकर राख हो गया। कुछ ही देर आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और समूचे मकान को आगोश में ले लिया।

https://youtu.be/WmtdXvmbqWA?si=tbVO6b7rCgNfp3NB
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा

मौके पर जुटे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और दर्जन भर से अधिक जवान आग बुझाने में जुट गए। हालांकि पुलिस की तत्परता से इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये की क्षति बताई जा रही है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि शहर कोतवाली के गुरुद्वारा रोड स्थित कपड़े की काफी बड़ी दुकान है। आग थर्ड फ्लोर पर लगी थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर कंट्रोल पाया गया है। आग कैसे लगी जांच के बाद पता चलेगा। हालांकि बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम अयोध्या में है राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में शहर में चल रहे पटाखे बाजी के दौरान कोई पटाखा दुकान के गोदाम में घुस गया जिसके चिंगारी से गोदाम में आग लग गई.