बलिया: बांसडीहरोड थाना अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज की एक छात्रा द्वारा अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली.मृतक छात्रा के पास सुसाइड नोट भी मिला है. सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है. साथ ही हॉस्टल के कमरे को सील कर दिया है. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अंत्य परीक्षाण के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले का छानबीन शुरू कर दी है. हालांकि घटना को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है. पुलिस की माने तो घटना का कारण प्यार में पागलपन है.


यूपी के बलिया में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की एक छात्रा ने हॉस्टल में सुसाइड कर लिया. वह आईटी प्रथम वर्ष की छात्रा थी. बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड द्वारा फोन न उठाए जाने से छात्रा नाराज थी. इसी के चलते उसने पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है. 
फिलहाल, मृतका की कॉल डिटेल और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्रा बार-बार अपने बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल कर रही थी. मगर वो कॉल रिसीव नहीं कर रहा था. बॉयफ्रेंड से अनबन के बीच छात्रा फांसी के फंदे से झूल गई.


मृतक मूल रूप से कानपुर नगर की रहने वाली थी. बलिया में वो महिला पॉलिटेक्निक के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल ने बताया कि छात्राएं जब मेस से खाना खा कर लौटीं तो उन्होंने अपनी एक साथी का दरवाजा बंद पाया. इसपर उन्होंने बाहर से आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया. जिसपर छात्राओं ने जोर से धक्का दिया तो अंदर का सीन देख कर दंग घर गयी. इसकी सूचना प्रधानाचार्य को दिया. प्रधानाचार्य ने पुलिस को जानकारी दी.

पुलिस को सुसाइड नोट मिला

पुलिस का कहना है कि मृतका आईटी प्रथम वर्ष की छात्रा थी. वो अपने दोस्त को बार-बार फोन और वीडियो कॉल कर रही थी मगर दोस्त फोन नहीं उठा रहा था. इसके बाद उसने इमोशनल मैसेज भी किया लेकिन दोस्त का कोई जवाब नहीं आया. आखिर में उसने हॉस्टल के कमरे में ही सुसाइड कर लिया.  

मृतक छात्रा के पास से जो मोबाइल मिला है, पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है. साथ ही हॉस्टल के जिस कमरे में छात्रा ने आत्महत्या की है, उसे भी सील कर दिया गया है.

इस मामले की प्रथम दृट्या जाँच के बाद एसपी ने बयान जारी कर बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। जो साक्ष्य सामने आया उससे प्रतीत होता है कि छात्रा का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था. इस प्रेम प्रसंग में किसी बात को लेकर छात्रा ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।