Skip to content
Thursday, August 6, 2026

Section

Health

IMG-20240620-WA0011
Breaking News Crime

अधिवक्ता वरुण के असि. डिफेंस काउंसिल नियुक्त होने पर ख़ुशी

। दुबहर क्षेत्र के सहोदरा निवासी वरुण कुमार पांडेय अधिवक्ता को असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल नियुक्त होने पर जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है. श्री पांडेय ने बताया कि शासन के मंसा के अनुरूप हमारा उद्देश्य यही है कि जितने भी लोग न्याय से वंचित है, उनको न्याय दिलाना ही पहली प्राथमिकता है। बधाई देने वालों में क्रिमिनल एंड रिवेन्यू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा  वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक सिंह, अमित चौबे, विनय तिवारी, पंकज गुप्ता, नंदलाल सिंह, कमलेश चौबे, कुलदीप दुबे, विपिन कुमार आदि रहे।

20 Jun 2024 1 min read
HeatWaveFB-770x430-1
Breaking News Entertainment

मानसून से पहले मौसम ले सकता है करवट, दो दिन होगी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश में मानसून से पहले मौसम करवट लेने वाला है. प्रदेश के कई जिलों में दो दिन झमाझम बारिश होने के आसार हैं. इसको लेकर लखनऊ आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. फिलहाल प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर अभी भी जारी है. सुबह, दोपहर और शाम तीनों वक्त बढ़ते तापमान की वजह से लोगों को हाल बेहाल है. इस बीच बारिश होने लोगों को राहत मिल सकती है.लखनऊ आईएमडी ने भीषण गर्मी के बीच बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

05 Jun 2024 1 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
Breaking News Crime

ब्रेकिंग न्यूज बलिया के आनंद नगर मोहल्ले में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सनसनी

यूपी के बलिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में किराया के मकान पर रह रहे एक युवक ने रविवार की देररात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचना से अवगत कराया। मृतक की शिनाख्त विशाल सैनी 22 वर्ष पुत्र सुनील सैनी निवासी नौबतपुर थाना सैईदराजा जिला चंदौली के रूप में की गई।

03 Jun 2024 2 min read
6654b127707d5-cyclone-remal-271454691-16x9-1
Breaking News Crime

कोलकाता के समुद्री तट पर रेमल चक्रवात का लैंडफॉल शुरू, NDRF मुस्तैद, पूर्वांचल में बारिश ने दी राहत

कोलकाता के समुद्री तट पर रेमल चक्रवात का लैंडफॉल शुरू हो गया है. इलाके में NDRF की टीमें मुस्तैद कर दी गयी है. रेमल का असर पूर्वांचल में भी देखने को मिला. मंगलवार को रेमल का असर यूपी के पूर्वांचल इलाके साफ देखने को मिला. करीब पण बजे शाम को झमाझम बारिश ने लोगो को भीषण गर्मी से राहत दिलायी.

27 May 2024 2 min read
breaking-news-background-studio-d-rendering-background-perfect-any-type-news-information-presentation-165197054
Breaking News Crime

खुलेआम दबंगई: एक युवक पर जानलेवा हमला के आरोपियों की पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तारी

शहर से सटे गड़वार रोड पर अगरसंडा स्थित एक मैरिज हॉल के पास बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। घायल युवक अपने मित्र के साथ अस्पताल जा रहे थे, तभी बदमाशों ने निधरिया नई बस्ती के पास पुनः ईंट-पत्थर व धारदार हथियार से अटैक कर दिया. इस मामले में फेफना पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया. लेकिन गिरफ्तारी नहीं करने पर पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई किये जाने की गुहार लगायी है.

24 May 2024 2 min read
29_10_2021-29bal_32_29102021_248-c-2_22162226_201821
Breaking News Entertainment

काहे की ट्रिपल इंजन की सरकार, ज़ब नगर के ऐतिहासिक स्थालों पर कूड़ा-कचरा फेंकवा रही नपा सरकार

काहे का ट्रिपल इंजन की सरकार, ज़ब नगर में ऐतिहासिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा फेंकवा दिया जा रहा हो. नगर पालिका के चुनाव के समय नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी जीत दिलाने के लिए केंद्र प्रदेश के साथ ही नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का नारा दिया गया. जिसे विकास के लिए नगर के लोगों ने पूरा किया. इस नारे को पूरा करने के लिए नगर के व्यापारी सहित अधिकांश वर्ग समाज के लोगों ने नपा अध्यक्ष के पद पर संत कुमार मिठाई लाल जीत दिलाई थी. लेकिन नगर में कूड़े हेयर कम होने की जगह बढ़ना शुरू हो गया.

20 May 2024 2 min read
FB_IMG_1715516249553
Breaking News Crime

टीडी कालेज के छात्रनेता शिप्रान्त को बदमाशों ने मारी गोली, तीन नामजद व 3-4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा द

सुखपुरा थाना अंतर्गत हनुमानंगज (जीराबस्ती) के समीप बुलेट सवार टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गौतम को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व 3-4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई घायल छात्र नेता के पिता की तहरीर के आधार पर की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इस मामले में एसपी देव रंजन वर्मा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है.

12 May 2024 2 min read
IMG-20240502-WA0190
Breaking News Crime

जानलेवा कोरोना वैक्सीन मामले को सुप्रीमकोर्ट स्वतः संज्ञान में ले : रामगोविंद

उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि जान बचाने के लिए जरूरी बताकर पूरे देश को जानलेवा कोरोना वैक्सीन लगवा देने का मामला नरसंहार जैसा गंभीर अपराध है। इस अपराध में देश की बड़ी शक्तियाँ शामिल हैं। इसलिए सुप्रीमकोर्ट इसे स्वतः संज्ञान में लेकर जांच कराए और उन सभी लोगों पर नरसंहार का मुकदमा चलाए जो इसमें लिप्त रहे हैं।

02 May 2024 3 min read
18_01_2022-18bal_15_18012022_248-c-2_22393964_231723
Breaking News Crime

बलिया शहर: कटहल नाला से उठ रही दुर्गन्ध, अब तक नहीं बन पाया जुहू चौपटी

एनजीटी व पर्यावरण मंत्रालय के उदासीन रवैया के चलते मांस, मछली के आपशिष्ट फेंक बना रहे गन्दा नाला बलिया : शहर के बीचो-बीच से होकर गुजरने वाला कटहल नाला गर्मी के दिनों में लोगों के लिए परेशानियों का सबक बन चुका ह...

01 May 2024 5 min read
1-58-1024x472-1
Breaking News Health

हीटवेव से बचाव के लिए सीएमओ ने डॉक्टर्स को दिए नवीनतम जानकारी

बलिया मेडिकल एसोसिएशन तथा बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार की देर शाम नगर के एक निजी होटल में हीट रिलेटेड इलनेस (एचआरआई) की नवीनतम जानकारी व बचाव पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने हिट रिलेटेड इलनेस व उसके लक्षणों पर विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान हीट वेव से बचाव पर भी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार साझा किया।

25 Apr 2024 2 min read
1-s2.0-S0269749121015220-ga1
Breaking News Crime

आर्सेनिक पर आप शांत क्यों, चुनाव में कितना बड़ा मुद्दा ?

वैसे तो पुरानी कहावत चली आ रही है कि अगर कभी तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो उसका कारण पानी ही होगा. बहरहाल, पानी की समस्या तो पिछले दिनों में देश के कई इलाकों में देखने को मिली हैं. बैंगलौर से जो खबरें आईं थीं वो दिल दहला देने वाली हैं. लेकिन, इन सब के बीच जहां पानी उपलब्ध है. वहां इससे भी बड़ा संकट मुंह बाए खड़ा है. वह है आर्सेनिक का राक्षस, यह धीरे-धीरे कर के अपनी चपेट में लोगों को ले रहा है. सरकारों का तो क्या कहें, लोगों में भी इसे लेकर कोई खास परेशानी या बेचैनी नहीं है. कहीं से कोई आवाज नहीं. इंटरनेट पर कंटेंट खोजने बैठिए तो पता चलता है कि कुछ एक जानकारी ही उपलब्ध है और उससे भी कोई खास तथ्य पता नहीं चलते हैं.

24 Apr 2024 5 min read
IMG-20240422-WA0114
Breaking News Health

हीटवेब: अस्पतालों में अब दिखने लगा असर, डीएम ने दौरा कर देखा अस्पताल का सच

हीटवेब ने जहां अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. वहीं शासन प्रशासन के अफसरों की बेचैनी भी बढ़नी शुरू हो गई है. आलम यह है कि जिला अस्पताल में हीट वेव और लू लगने वाले मरीजों का तादाद बढ़ना शुरू हो गया है. वहीं अस्पताल प्रशासन ने जिला अस्पताल में एक हीटवेब वार्ड भी शुरू कर दिया है. जिसमें हीट वेव से पीड़ित मरीजों का उपचार किया जाएगा. भीषण धूप के चलते अस्पताल में हर रोज एक दो मरीज हीट वेव से पीड़ित आ रहे हैं. हालांकि इन मरीजों को शासन की शक्ति के चलते हीटवेव पीड़ित नहीं बताया जा रहा. इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने सोमवार को जिला महिला और पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया।

23 Apr 2024 3 min read