बलिया : नगर के हरपुर तिराहा स्थित होटल ग्रैंड सिंघानिया मे शनिवार कि रात बलिया मेडिकल एसोसिएशन व बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में नववर्ष पार्टी का आयोजन किया गया. जिसमें आई एम ए के समस्त नवागत सदस्यों को लाइफ टाइम मेम्बरशिप का प्रमाण पत्र वितरित किया गया. इस कार्यक्रम में नर्सिंग होम संचालकों से सम्बंधित समास्यों पर भी चर्चा कि गयी है.

बलिया मेडिकल एसोसिएशन सचिव डॉ. ए के गुप्ता ने बैठक कम सदस्यों कि उपस्थिति पर चिंता जतायी. कहा कि हम लोग संगठित होकर रहेंगे. तभी कोई दिक्कत नहीं आएगी. बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के सचिव डॉ. बी. के. गुप्ता ने सभी को नव वर्ष कि बधाई देते हुए आगे कि रणनीति पर चर्चा किया.

इस मौके पर डॉ डी राय, डॉ. पीके सिंह, डॉ पीके सिंह गहलोत, डॉ जय प्रकाश सिंह, डॉ. रचना सिंह, डॉ बीके गुप्ता डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. संतोष कुमार. डॉ. डीबी तिवारी, डॉ. वैभव सिंह, डॉ. तोषिका सिंह, डॉ. अपूर्वा सिंह, डॉ. दीपक कुमार, डॉ.अभिषेक कुमार, डॉ. फैसल खान, डॉ. सौरभ राय डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. अंशुमान राय आदि मौजूद रहे.