Skip to content
Tuesday, August 4, 2026

Section

Breaking News

IMG-20241212-WA0349
Breaking News

बलिया में जमीनी विवाद में चली गोली, एक घायल, रेफर

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में गुरुवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा की लाठी-डंडे के साथ ही गोली भी किसी पक्ष ने चला दिया। जिसमें एक पक्ष के समीर सिंह उर्फ राजू कुमार सिंह 35 वर्ष पुत्र लल्लन सिंह को चार-पांच गोली लग गई। इसके अलावा शेखर सिंह 36 वर्ष पुत्र अशोक सिंह तथा और दूसरे पक्ष के सत्यनारायण सिंह 55 वर्ष पुत्र सूबेदार सिंह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गोली से घायल राजू सिंह की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

12 Dec 2024 2 min read
1000211645
Breaking News

कोर्ट खबर: गैर इरादतन हत्या के बाप बेटे समेत पांच अभियुक्तों को दस-दस साल के कठोर कैद

गैर इरादतन हत्या करने के एक मामले में सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या (03) हरिश्चंद्र की अदालत ने पांच आरोपितों को दोषी ठहराते हुए अभियुक्त बाप बेटे समेत पांच को दस-दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है तथा दस-दस हजार रूपये जुर्माने से भी दंडित की है। जबकि इसी मामले के क्रॉस केस कातिलाना हमला करने के मामले में पियरिया फेफना निवासी अभियुक्त अशोक सिंह व उसके छोटे भाई अनिल सिंह को सात-सात साल के सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया है और पांच-पांच हजार रूपये जुर्माना भी लगाया है।

12 Dec 2024 2 min read
ezgifcom-resize-2024-07-05t072704859_1720144648
Breaking News

गुड न्यूज : रेलवे क्राॅसिंग होगी बंद, अंडरपास बनाने के लिए क़वायद शुरू

बहुत जल्द बलिया शहर अंतर्गत चित्तू पांडेय चैराहे के पास जाम की समस्या से निजात मिल जाएगा. रेलवे क्राॅसिंग को बंद कर उसकी जगह अंडरपास का निर्माण होगा। इसकी प्रकिया अब शुरू कर दी गई है। अगले कुछ दिनों में ही निर्माण शुरू होने के कयास लगाए जा रहे है। सूत्रों की मानें तो ओवरब्रिज के नीचे पूरब साइड की दुकानों को तोड़ने का काम मंगलवार से शुरू हो गया है. 14 कक्षीय कोर्ट को शुरू कराने में अंडरपास सहायक हो सकता है. रेलवे बाउंड्री से सटी सभी दुकानों को जेसीबी से जमींदोज किया जा रहा है। यह कार्य तेजी से चल रहा है। अंडरपास बनने के बाद क्राॅसिंग बंद होने से हर माह गेटमैन व मेंटेनेंस पर होने वाले रेलवे के करीब एक लाख रुपये बचेंगे।

10 Dec 2024 3 min read
1000248946
बलिया Breaking News

राज्य स्तरीय सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2024" में बलिया के कराटेबाजो ने मारी बाजी

कराटे एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 7 से 8 दिसंबर तक चलने वाले लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित "राज्य स्तरीय सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2024" में सहभागिता हेतू बलिया से 51सदस्यीय खिलाड़ियों कि टीम ने प्रतिभाग किया। जिसमें 4 स्वर्ण,4 रजत,11 कांस्य सहित कुल 19 पदकों पर कब्जा कर बलिया के खिलाड़ियों ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज़ की।

09 Dec 2024 2 min read
1000248907
Breaking News

कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन द्वारा जज रेफरी का परीक्षा में बलिया के करातेबाज हुए पास

कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में लखनऊ के चौक स्टेडियम में कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन द्वारा जज रेफरी का परीक्षा आयोजन किया गया था। यह परीक्षा दिनांक 6 दिसंबर, शुक्रवार को आयोजित की गई थी. परीक्षा का आयोजन वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के जज रेफरी सिहान अनूप ढेते के देखरेख में किया गया था।

09 Dec 2024 1 min read
untitled-design-(56)
Breaking News

बलिया के ऋषिकांत ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में 36 वां स्थान पाकर लहराया परचम

बलिया के माटी के लाल ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट की परीक्षा में जिले का नाम रोशन किया है. उसने ऑल इंडिया ओबीसी में 36 वां तथा ऑल इंडिया सामान्य में 565 वां रैंक प्राप्त किया है. उसके इस सफलता को लेकर परिजनों में हर्ष का माहौल व्याप्त है. सफलता के बाद बधाई देने वाले लोगों का ताँता लगा रहा.

08 Dec 2024 1 min read
1000236340
बलिया Breaking News

रेडक्रॉस व एचडीएफसी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

एचडीएफसी बैंक शाखा बलिया एवं इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया द्वारा संयुक्त रूप से जिला अस्पताल के रक्त कोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष आई आर सी एस डा विजय पति द्विवेदी का बुकें देकर एच डी एफ सी बैंक से मुकेश कुमार एवं प्रवीण सिंह द्वारा स्वागत किया. इसके उपरांत मुख्य चिकित्साधिकारी एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ विनोद कुमार द्वारा शिविर का उदघाटन किया गया.

07 Dec 2024 2 min read
750x450_murder-for-love-jihad-min
Breaking News

कोर्ट खबर: चर्चित दोहरे हत्याकांड में साक्ष्य के अभाव में तीन आरोपी हुए बाइज्जत बरी

बलिया: अभियोजन पक्ष की खामियां हो या घटना की विवेचना यानी जांच कर रहे विवेचक हो उनके कार्यशैली पर तब सवालियां निशान उठना लाजमी हो जाता है जब जघन्य आपराधिक मामलों में बचाव को काफी लाभ मिल जाता है और अभियुक्त अपनी मूंछों पर ताव देकर जेल से बाहर आ जाता है जैसा कि शुक्रवार को नरही थाना क्षेत्र के लगभग 13 वर्ष पूर्व दोहरे अति चर्चित हत्याकांड के मामले में अभियोजन पक्ष घटना साबित करने में पूरी तरह से नाकाम रहा और विशेष न्यायाधीश ई सी एक्ट महेश चंद्र वर्मा की न्यायालय ने तीन आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करने का आदेश पारित कर दिया.

06 Dec 2024 2 min read
1000211645
Breaking News

कोर्ट खबर: न्यायालय ने थानाध्यक्ष बैरिया से की जवाब तलब

दबाव बनाकर जबरिया समझौता कराने एवं न करने पर बतमीजी करने के मामले में ए सी जे एम प्रथम कविता कुमारी की न्यायालय ने एसएचओ बैरिया से जबाव तलब की है. इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस महकमे के अफसरों में हड़कंप मची हुई है.

04 Dec 2024 2 min read
1000211645
Breaking News

कोर्ट खबर: आत्महत्या के लिए उकसाने के अभियुक्त को सात साल के सश्रम कारावास की सुनाई सजा

लगभग पंद्रह वर्षों पुराने सुसाइड केस के मामले में सुनवाई करते हुए मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह की न्यायालय ने अभियोजन व बचाव पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाया है तथा 25हजार रूपये जुर्माना भी लगाया है साथ ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने आदेशित किया है कि जुर्माने की धनराशि अदा नहीं करने पर अभियुक्त को अतिरिक्त छः माह की सजा भुगतनी होगी.

03 Dec 2024 1 min read
1000219988
बलिया Breaking News

बांग्लादेश में हिंदूओं व अल्पसंख्यकों पर इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा किए जा रहे हमले के विरोध

बांग्लादेश में हिंदूओं तथा वहां के सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा किये जा रहे हिंसा, दमन एवं भीषण अत्याचार के विरोध मे बलिया शहर के जापलिनगंज स्थित रामलीला मैदान में हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति, बलिया के तत्वावधान में हजारों हिन्दू हित चिन्तक बन्धु एवं बहनों ने विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया। इस आक्रोश प्रदर्शन में बलिया जिले के सभी खण्डों एवं नगरों से लगभग बीस हजार हिन्दू आये हुए थे.

03 Dec 2024 3 min read
1000211645
Breaking News

Court News: गिरोह चलाने के अभियुक्त को पांच साल के कठोर कैद की सुनाई सजा

समाज में आपराधिक वारदात करके दहशत एवं भय व्याप्त कर गिरोह चलाने के गैगेस्टर अधिनियम के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश कोर्ट संख्या तीन नीलम ढाका की न्यायालय ने अभियुक्त शुभ नारायण तिवारी गोपालपुर बैरिया को अभियोजन की ओर से अजय कुमार तिवारी तथा बचाव की दलीलें सुनने के उपरांत दोषी उठाते हुए 5 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई तथा पांच हजार जुर्माना भी लगाई है. साथ ही यह भी आदेश पारित की है कि जुर्माने की धनराशि अदा नहीं करने पर अतिरिक्त 15 दिन का कारावास भुगतना पड़ेगा.

02 Dec 2024 2 min read