बलिया: यूपी के बलिया जिले के सागरपाली स्थित रटूचक गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चित्तू पांडेय (Sher-e Ballia) की भूमि पर कच्चे तेल का भंडार मिला है. ओएनजीसी ने दावा किया है कि इस क्षेत्र में करीब 300 किलोमीटर के दायरे में तेल के विशाल भंडार हैं. ओएनजीसी ने इस भूमि को किराए पर लिया है और यहां खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है. इस क्षेत्र में लगभग 12 बीघा जमीन पर खुदाई की जा रही है, और ओएनजीसी ने इसे सेनानी परिवार को 10 लाख रुपये सालाना किराए पर लिया है. यह कार्य पिछले छह महीनों से तेज गति से चल रहा है और आने वाले समय में यह क्षेत्र आर्थिक और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव का गवाह बनेगा.

यूपी के बलिया में कच्चे तेल का भंडार ! ONGC की टीम को भी मिला साक्ष्य
बलियाः यूपी के बलिया में कच्चे तेल का भंडार ढूंढ़ने के लिए लगातार खुदाई जारी है. बड़ी-बड़ी मशीनों से ओएनजीसी की टीम क्रूड ऑयल की तलाश में खुदाई कर रही है. इसी बीच लोगों ने दावा किया कि गंगाजी के किनारे क्रूड ऑयल हो सकता है. उन्होंने कहा कि यहां दो साल पहले भी तलाश की जा रही थी, तब बार-बार बम धमाकों की आवाजें आती थीं. ONGC की टीम को भी साक्ष्य मिले हैं. जिससे ONGC के अफसरों में खुशी है.

बलिया जिला के सागरपाली गांव के पास कच्चे तेल के भंडारण पर हो रही खुदाई को लेकर कुछ लोगों ने दावा किया कि आज से 2 साल पहले ओएनजीसी की टीम ने जगह-जगह सड़क किनारे खोदकर और तार लगाकर रातों में ग्रेनाइट से ब्लास्ट करके कच्चे तेल होने के परीक्षण किया था. ओएनजीसी टीम के कुछ मिले साक्ष्य के अनुसार दावा किया कि सागरपाली गांव गंगा तट कच्चा तेल के भंडारण होने की आशंका है.

आर्थिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम
खाड़ी देशों से क्रूड ऑयल आयात करने की वजह से भारत को भारी विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है. अगर इस क्षेत्र में कच्चे तेल का भंडार मिल जाता है, तो यह देश के लिए एक बड़ा आर्थिक लाभ होगा. इससे स्थानीय स्तर पर जल, सड़क, शिक्षा और परिवहन की व्यवस्थाएं भी मजबूत होंगी.
महान स्वतंत्रता सेनानी का भूमि पर यह अनमोल खजाना
यह जगह जहां कच्चे तेल का भंडार मिला है, वही स्थान है जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चित्तू पांडेय ने अपना जीवन समर्पित किया था. उनकी भूमि पर इस तेल के भंडार का मिलना एक बड़ा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है. यह प्राकृतिक संपत्ति न केवल क्षेत्र के विकास में सहायक होगी, बल्कि इससे सामाजिक, आर्थिक और नैतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण बदलाव आएगा. यह देश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.
क्रूड ऑयल का भंडार! ONGC दे रही 10 लाख किराया, UP का ये परिवार होगा मालामाल
आसपास के कुछ लोगों ने दावा किया कि रातों में ब्लास्ट की आवाज सुनाई देती थी. जगह-जगह रोड के किनारे खोदकर तेल होने का परीक्षण किया गया ONGC की टीम को जरूर ही कुछ साक्ष्य मिले हैं. तभी खुदाई हो रही है लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि निश्चित रूप से अगर कच्चे तेल के भंडारण मिल जाते हैं तो बलिया में रोजगार के साथ-साथ विकास की एक नई क्रांति पैदा होगी.
जानकरी के मुताबिक कच्चे तेल और गैस का यह अकूत भंडार बलिया के सागरपाली गांव से प्रयागराज के फाफामऊ तक फैला है, जो कि 300 किमी का क्षेत्र है. इस भंडरा के मिलने से भारत न केवल ईंधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जाएगा बल्कि अरब देशों पर उसकी निर्भरता भी ख़त्म हो जाएगी. कहा जा रहा है कि कच्चे तेल के इस विशाल भंडार से कई दशकों तक ईंधन मिलता रहेगा.
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.