
बलिया: शहर की एक्सिस बैंक टाउन हॉल बलिया शाखा पर कस्टमर ओपन डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक से मिलने वाली नवीनतम और अच्छी जन सुविधाओं के बारे में बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को जानकारी दी। इस दौरान बैंकिंग सेवाओं में हुए सुधार पर भी बैंक के अफसरों ने विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि बैंकिंग जनसुविधाओं की जानकारी देना हमारा मुख्य उद्देश्य है।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी तथा समाजवादी पार्टी के नगर विधानसभा के नेता अनिल राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर खाताधारकों से बैंकिंग सुधार के लिए सुझाव मांगा गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक अंकित चौरसिया ने कहा कि बैंकिंग के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाला एक्सिस बैंक जन सुविधाओं को देखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया है।

कहा कि इस कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य अधिक से अधिक ग्राहकों को अपने साथ जोड़ना है। उनको उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है। कहाकि बहुत सारी बैंकिंग सेवाएं ग्राहकों के लिए अच्छी होने के बाद भी उन तक नहीं पहुंच पाती हैं। जिसके चलते बैंकों के ग्राहक इसका लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि लोग हमारे साथ जुड़कर बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सके। इस मौके पर व्यापारी नेता मंजय कुमार सिंह, रजनीकांत सिंह, ग्राम प्रधान अमृतपाली प्रेम शंकर चौरसिया, डॉक्टर पीके झा, चार्टर्ड अकाउंटेंट सौभाग्य, ब्रांच मैनेजर अंकित चौरसिया के अलावा अजीत पांडेय, सुधांशु सिंह, अतुल कुमार, पिंटू शर्मा, आलोक पांडेय, डी जी सिंह मीनू पांडेय आदि मौजूद रहे। अंत में शाखा प्रबंधक अंकित चौरसिया ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.