बलिया । उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री/ स्वास्थ्य मंत्री इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति बृजेश पाठक जी की समीक्षा बैठक रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपन्न हुई।
बैठक में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा हुई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।


रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया के सचिव डॉक्टर आनंद कुमार के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारीयों ने उनको स्मृति चिन्ह , अंग वस्त्र , बुके देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया के जिला समन्वयक/ कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडे कृष्णकांत पाठक, नितेश पाठक, दिनेश ,अमरनाथ आदि लोग मौजूद रहे।