विधि संवाददाता
बलिया दीवानी न्यायालय में हाइकोर्ट द्वारा नौ न्यायिक अधिकारियों का तबादला इधर से उधर किया गया है जिसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर जनपद मेरठ से आये शैलेष कुमार पांडेय को बनाया गया। इसके अलावे कई ज्यूडिसियल अफसरों को इधर से उधर किया गया है। सभी न्यायिक अधिकारी गण अपना अपना पदभार ग्रहण कर लिए है।
बलिया के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पराग यादव की सिविल जज सीनियर डिवीजन, सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर रही सुश्री गार्गी शर्मा, अपर सी जे एम प्रथम के पद पर तथा सिविल जज (जू डी) पूर्वी सृष्टि त्रिपाठी को न्यायिक दंडाधिकारी- प्रथम सिविल जज (जू डी) पश्चिमी स्निगंधा प्रधान को न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय, जे एम द्वितीय के पद पर रही प्रियंका यादव को सिविल जज (जू डी) द्वितीय , उर्फ़ी आजमी को सिविल जज (जू डी) तृतीय, विवश्ववान प्रकाश को सिविल जज (जू डी) तृतीय/एफ टी सी विशाल शर्मा जो मथुरा से तबादला होकर बलिया आए है इन्हें जे एम द्वितीय की कुर्सी सौंपी गई है और सृष्टि त्रिपाठी को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम बनाया गया। ये सभी न्यायिक अधिकारी गण अपना अपना पदभार ग्रहण किए है।
त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.