
फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव के पास एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार युवकों को एक वाहन (संभवतः बस) ने टक्कर मखर दिया। मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से घर-परिवार ही नहीं, पूरे इलाके में कोहराम मचा है। मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर दूबेछपरा गांव निवासी गौरव कुमार सिंह (25) पुत्र जितेंद्र सिंह तथा शुभम कुमार सिंह (22) पुत्र सुनील कुमार सिंह बाइक से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। नसीराबाद गांव के पास हादसा हो गया।
सड़क दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार दो युवकों की मौत
फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव के पास एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार युवकों को एक वाहन (संभवतः बस) ने टक्कर मखर दिया। मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से घर-परिवार ही नहीं, पूरे इलाके में कोहराम मचा है।
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.