
देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) को टॉप कर लेने वाली शक्ति दुबे इस वक्त हर किसी की जुबां पर हैं. उनके घर में जश्न का माहौल है, और सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर तारीफों की बाढ़ सी आ गई है. बागी धरती बलिया की रहने वाली शक्ति दुबे ने इस बार UPSC टॉप कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है. लेकिन उनकी इस कामयाबी से सबसे ज्यादा खुशी अगर किसी को है, तो वो हैं उनकी मां प्रेमा दुबे. वे अपनी लाडली बेटी की कामयाबी पर फुले नहीं समाज रही है।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में टॉप रैंक हासिल कर बलिया की बेटी शक्ति द्विवेदी ने जिले का नाम रोशन किया है। बैरिया तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर (वाजिदपुर), दोकटी की रहने वाली शक्ति द्विवेदी वर्ष 2018 से यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं। लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और कड़ी मेहनत के बल पर सफलता की शिखर पर पहुंची शक्ति शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं।
यूपीएससी टॉपर शक्ति द्विवेदी वर्तमान में अपने परिवार के साथ प्रयागराज में रहती हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा एसएमसी घूरपुर विद्यालय से प्राप्त की और यहीं से 12वीं तक पढ़ाई की। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की, जिसमें वे गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। फिर उन्होंने वाराणसी विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री विषय में परास्नातक की पढ़ाई की और वहाँ भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
शक्ति ने 2018 से यूपीएससी की तैयारी
शुरू की थी। 2019-20 के बीच दिल्ली के बाजीराव कोचिंग संस्थान से मार्गदर्शन लिया।
पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी में टॉप किया।
मंगलवार को यह खबर मिलते ही बलिया रामपुर गांव में जश्न का माहौल छा गया। शक्ति द्विवेदी के बड़े पिता रामकृष्ण दुबे, अरुण कुमार दुबे और भरत दुबे की ओर से गांव में मिठाइयां बांटी गईं। ग्रामीणों ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी।
शक्ति के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और प्रयागराज में रहते हैं। इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुग्रीव पासवान, पूर्व प्रधान मुन्ना यादव, ददन पांडे, विनोद सिंह, नरेंद्र दुबे, काली प्रसाद दुबे आदि ने भी उन्हें बधाई दी
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.