व्रती महिलाओं और बच्चों समेत 60 से अधिक लोग जिला अस्पताल पहुंचे; डीएम ने मरीजों का हाल जाना, जांच शुरू

बलिया। जितिया व्रत के नहाय-खाय के दौरान मड़ुआ के आटे की रोटी खाने के बाद कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। 50 से अधिक व्रती महिलाओं और करीब एक दर्जन बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों से जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार की स्थिति जानी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
1000616237



बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के चौकन और आस चौरा गांव में मड़ुआ आटे की रोटी खाने के बाद कई महिलाओं और बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रोटी खाने के बाद उल्टी, पेट दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें सामने आईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है।
1000616238



मामला खाद्य विषाक्तता का है या किसी अन्य कारण से तबीयत बिगड़ी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। अस्पताल में भर्ती लोगों का उपचार जारी है।