बलिया: शासन की मंशा के अनुरूप औषधि विभाग की ओर से दवा मार्केट बिशुनीपुर में थोक दवा प्रतिष्ठानों का सत्यापन किया गया। औषधि निरीक्षक श्रीमती सीमा वर्मा ने विभिन्न थोक प्रतिष्ठानों का सत्यापन कर आवश्यक जानकारी और अभिलेखों का जायजा लिया।
सत्यापन के दौरान बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, महासचिव बब्बन यादव, नगर महासचिव वरुण तिवारी तथा कामरेड देवेंद्र राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सत्यापन कार्य में सहयोग किया। इस मौके पर उन्होंने दवा कारोबारी हो को कई टिप्स यहां सुझाव दिया औषधि निरीक्षक ने कहा कि दवाओं का रख रखाव सही होना चाहिए जिसे मेडिसिन की उपयोगिता बनी रहे.
Comments
No comments yet.