समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के वाराणसी और मेरठ में होने वाले कार्यक्रम को लेकर तंज कसा। अखिलेश यादव ने कहा, चुनाव आयोग अपनी क्रेडिबिलिटी बचाएं। इन्होंने शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की, अगर कर दी होती तो क्रेडिबिलिटी बच गई होती। हम लोगों ने सदन में कफन लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद भी चुनाव आयोग ने कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अच्छा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने वाराणसी में जेन जी से मिलने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया, नहीं तो जेनजी उनसे जवाब-तलब कर लेती।
रविवार को सपा पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, चुनाव आयोग को निष्पक्ष काम करना चाहिए, लेकिन 2019 में जिन्होंने वोट डाला था, उन्हें 2022 में वोट डालने नहीं दिया गया, इसके चलते हमारी सरकार नहीं बनी। हम लोग जागरूक थे, वोट बनवाकर 2024 में सर्वाधिक सांसद जिता ले गए। अखिलेश ने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा ने उप चुनाव में क्या किया, बैमानी करने के लिए पुलिस से सादे कपड़े में वोट डलवाया, पुलिस ने रिवाल्वर तान कर वोट डालने से रोक गया। चुनाव आयोग की बैमानी खुल गई है, बैमानी तो पहले से ही हो रही थी, अब खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने कहा, नफरता फैलाते हैं, सोशल मीडिया पर घिनौना काम करते हैं, दूसरों को झूठे मामलों में फंसाते हैं, भाजपा यही काम करती है। भाजपा को 2024 में हराया था, 2027 में हराएंगे, हर विधानसभा में 27000 वोट बढ़ाएंगे और भाजपा का वोट कम कर उसे हराएंगे।
भाजपा ने विपक्षियों के वोट कटवाए
सपा मुखिया ने भाजपा पर विपक्षियों के वोट कटवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जो लोग मंदिर में चोरी कर सकते हैं, मंदिर में चोरी करते हो, आस्थावान लोगों के पैसे की चोरी कर रहे हैं, उनने क्या उम्मीद कर सकते हैं, भाजपा ने निजी लोगों को लगाकर फार्म-7 भरवा कर गांव-गांव भेजे, विपक्षियों का वोट कटवाने का काम किया। इसके बाद फार्म-7 को बंद कराया गया। लेकिन चुनाव आयोग ने कोई काम नहीं किया। सीएम योगी पर हमलावर हुए अखिलेश बोले, मुख्यमंत्री अगर चुनाव आयोग के पक्ष में बोल रहे हैं, तो इसका मतलब पूरी की पूरी भाजपा वोट कटवाने के घोटाले में शामिल है, हम तो विरोधियों खासकर भाजपा से सीख रहे हैं।
जहां मेट्रो चलनी थी, वहां पर नाव चल रही है
गठबंधन पर सपा-कांग्रेस नेताओं के बयानबाजी पर अखिलेश ने कहा कि ये रणनीति का हिस्सा है। प्रयागराज के विकास पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च हुआ, लेकिन कितना बुरा हाल है, सुनने में आ रहा है, नोएडा में बड़े पैमाने पर फर्जी वोट बन रहे है।
अखिलेश यादव कहा कि सैफई से प्रेरणा ली होती तो गोरखपुर माडल बन जाता, जहां मेट्रो चलनी थी, वहां नाव चल रही है। सीएम किसी से प्रेम नहीं करना जानते हैं। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार को दूसरी जगहों से प्रेरणा लेनी चाहिए, सैफई के बारे में बहुत बोलते हैं, वहीं से प्रेरणा लेनी चाहिए। सरकार को हर गोद लिए गांवों में अच्छे काम करने चाहिए। गोद लिए गांवों को अनाथ नहीं छोड़ना चाहिए। भाजपा के लोगों ने जिन गांवों को गोद लिया उसे अनाथ छोड़ दिया, हमे तो लग रहा है कि आपसी लड़ाई है, कहीं ऐसा न हो समाजवादी पार्टी का मुकाबला वाहनी से हो
Comments
No comments yet.