दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल के समीर का नीट के रिजल्ट में दबदबा, AIR 390 रैंक
नगर के बहेरी/ मिड्ढा में संचालित दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल बीते तीन दशक से अपने कामयाबी का डंका पूरे जिले में मचाता रहा है। इस बार भी सीबीएसई बोर्ड से लगायत अन्य परीक्षाओं में भी डीपीसीएस ने अपने छात्रों के मेधा का परचम लहराया है। इसी स्कूल के छात्र समीर अहमद ने नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया 390 रैंक पाकर अपने मेधा का परचम लहराया है।