ददरी मेला भगदड़ कांड में अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन को चौबीस घंटे का दिया अल्टीमेटम
रविवार को शाम साढ़े छः बजे ददरी मेला भगदड़ कांड में युवा अधिवक्ता की मौत का मामला गहराता जा रहा है। सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर माहौल काफी सन्नाटा रहा। प्रवीण कुमार सिन्हा की मौत शायद अभी भी अबूझ पहेली बनी हुईं है संयुक्त रूप से अधिवक्ताओं की गहन मीटिंग लगभग दो घंटे लगातार चलती रही जिसकी अध्यक्षता सिविल के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दूबे एवं फौजदारी संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा द्वारा किया गया। जिसमें महासचिव भूपेंद्र कुमार सिंह एवं महासचिव अजय कुमार पांडेय समेत कार्यकारिणी के समस्त सदस्य गण एवं दोनों संगठन के अधिवक्ता मौजूद रहे।