Hartalika Teej Vrat Katha in Hindi 2025 (हरतालिका तीज व्रत कथा इन हिंदी, हरतालिका तीज की कहानी): हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। आइए जानते हैं व्रत कथा..


Hartalika Teej 2025 Vrat Katha: हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती जी की पूजा करने के साथ अवश्य सुनें ये व्रत कथा-


Hartalika Teej Vrat Katha in Hindi 2025: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। आपको बता दें कि ये व्रत करवा चौथ की तरह की निर्जला रखा जाता है। इस दिन दिनभर निर्जला व्रत रखने के साथ शिव-पार्वती जी की विधिवत पूजा करने का विधान है। वहीं इस साल हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त को रखा जाएगा। वहीं इस दिन इस व्रत को रखने के साथ-साथ विधिवत पूजा करने के बाद अंत में हरियाली तीज के व्रत कथा का पाठ जरूरी माना जाता है। इस साल हरतालिका तीज पर गजकेसरी राजयोग बन रहा है। जो कुछ राशियों को शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस व्रत कथा के बारे में…
Hartalika Teej 2025 Date, Puja Timings: हरतालिका तीज पर रवि और शोभन योग का संयोग, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र
हरतालिका तीज व्रत कथा (Hartalika Teej 2025 Vrat Katha)
पौराणिक मान्यता के अनुसार, कैलाश पर्वत में भगवान शिव  माता पार्वती के साथ नंदी और अपने गणों के साथ बैठे हुए थे। इस अवसर में मां पार्वती ने शिव जी से पूछा कि हे महेश्वर मैने वह कौन सा पुण्य किया था जिसके कारण आप मुझे पति के रूप में मिले। आप तो अंतर्यामी है, तो आप मुझे अवश्य इस बात को बताएं। इस बात को सुनकर शंकर जी कहते हैं कि हे देवी आपने तो अति उत्तम पुण्य का संग्रह किया था, जिससे आपको मैं प्राप्त हुआ था। आपने भादो मास के शुक्ल पक्ष की तीज के नाम में प्रसिद्ध है।