शिक्षा महकमे में कार्रवाई से हड़कंप: बलिया में 69000 भर्ती घोटाले में गिरी गाज, कई शिक्षक बाहर
बलिया में 69000 भर्ती घोटाले में कई शिक्षकों पर गाज गिरी है। इसमें 4 शिक्षकों पर बड़ी कार्यवाही हुई वही एक महिला शिक्षिका के खिलाफ पत्र जारी किया है. जिसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में हुई 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती में चयनित चार शिक्षकों की सेवा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है, जबकि बलिया से स्थानांतरित होकर अमेठी गई स्निग्धा श्रीवास्तव की बर्खास्तगी के लिए सम्बंधित जनपद से पत्राचार किया गया है। ये सभी शिक्षक आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2018 के बाद आवश्यक न्यूनतम शैक्षिक योग्यता (अर्हता) प्राप्त कर नियुक्त हुए थे.