UP News : बीजेपी विधायक केतकी सिंह को समाजवादी पार्टी की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया है। उन्होंने बीते दिनों सुर्खियों में रहने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिडिया के सामने 'टोंटी चोर' कहा था। सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया ने विधायक केतकी सिंह को लीगल नोटिस भेजा है। लीगल नोटिस में केतकी सिंह को 15 दिन के भीतर सार्वजनिक और लिखित माफी मांगने की बात लिखी गई है।
सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया ने विधायक केतकी सिंह को भेजे गए लीगल नोटिस में केतकी सिंह को 15 दिन के भीतर सार्वजनिक और लिखित माफी मांगने की बात लिखी गई है। अगर केतकी सिंह माफी नहीं मांगती हैं तो उन पर 5 करोड़ रुपए का मानहानि का केस दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई है। नोटिस में आरोप है कि केतकी सिंह ने बयान दिया था, " सपा के DNA में ऐसे काम हैं।" मामले को लेकर समाजवादी पार्टी का कहना है कि ऐसा कमेंट सपा और उसके लाखों कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है।
डर्टी पॉलिटिक्स : बीजेपी विधायक केतकी सिंह को लीगल नोटिस, माफी नहीं मांगी तो पांच करोड़ का मानहानि
Dirty Politics: Legal notice to BJP MLA Ketki Singh, defamation claim of Rs 5 crore if she does not apologize
08 Sep 2025
1 min read
9 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.