
बलिया : स्व. सर्बजीत सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर नगर के सुभाष नगर बनकटा मोहल्ले में स्थित आयुष हॉस्पिटल में 8 सितंबर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें बच्चों एवं महिलाओं को नि:शुल्क परामर्श एवं दवा का मुफ्त वितरण किया जाएगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए डॉ. जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इस मौके पर मरीज को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि शिविर में बच्चों को निः शुल्क परामर्श दिया जाएगा। जिसमें नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के मरीज को शिविर में आकर लाभ उठाने कि अपील किया है। बताया कि डॉ.रचना सिंह द्वारा मुफ्त सलाह व दवा की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.