
बलिया: शोतोकान कराते एसोसिएशन की खिलाड़ी और सेक्रेड हार्ट स्कूल सहरपाली बलिया की छात्रा पलक गुप्ता ने बेंगलुरु में दिनांक 17/18 सितंबर 2025 कों आयोजित सीआईएससीई बोर्ड की कराटे प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के -52 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पलक को राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

पलक गुप्ता की इस उपलब्धि के बारे में जानकारी देते हुए सेक्रेड हार्ट स्कूल के कोच सेंसई सुमित पाठक ने बताया कि पलक ने पहले दिन के खेल में ही अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया। एसोसिएशन के संरक्षक प्रमोद सर्राफ, अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण गामा और महासचिव एल. बी. रावत, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, कृष्णा मोहन यादव, संयुक्त सचिव कमल यादव, शशिकांत ओझा, प्रदीप गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने पलक की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। स्वर्ण पदक विजेता पलक गुप्ता इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने नेशनल कराटे प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। अब स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में सीआईएससीई बोर्ड का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस आशय की जानकारी विद्यालय के कोच सुमित पाठक ने दी।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.