बलिया : नेशनल हाइवे-31 पर बलिया रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार की आधी रात डिवाइडर से टकराकर एक ट्रक आग का गोला बन गया। बीच सड़क पर ट्रक में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। घटना की वजह से एनएच-31 पर जाम की स्थिति बन गई थी। रात होने के बावजूद घटनास्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। ट्रक के बारे विस्तृत जानकारी नहीं हो पायी है।

Ballia Breaking

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक एवं उसके स्वामी के बारे में पता करने की कोशिश की लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया, वही ट्रक का चालक भी फरार बताया जा रहा है।