कोर्ट खबर: परिवहन मंत्री समेत सात के खिलाफ पुनः गिरफ्तारी वारंट
लगभग दस वर्षों पूर्व मालगोदम के पास धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता के उल्लंघन एवं रोड जाम कर आम लोगों का रास्ता अवरुद्ध करने के मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल मिश्रा की न्यायालय ने पूर्व प्रासेस के मुताबिक एक बार पुनः प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह समेत सात आरोपितों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है तथा नियत तिथि 1नवंबर को तामिला सुनिश्चित कराने हेतु आदेश कोतवाली पुलिस को दी है।