UP Weather Update: यूपी में 11 जुलाई को मॉनसून का नया 'मिजाज', इन जिलों में होगी जोरदार बारिश... देखें IMD का अलर्ट
Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब अपना नया रंग दिखाने को तैयार है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों यानी 11 जुलाई के लिए राज्य के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कई जिलों में मेघगर्जन और बिजली गिरने (वज्रपात) की भी प्रबल संभावना जताई गई है. प्रकृति के इस बदलते मिजाज के बीच, लोगों को एक बार फिर सावधानी बरतने की जरूरत है. क्या बीते दिनों की तरह ही इस बार भी आफत बरसेगी या मौसम बस करवट बदलकर निकल जाएगा, यह देखना बाकी है?