ऊर्जा मंत्री दो बेटियों की करंट से मौत पा जताया शोक, जेई समेत दो विभागीय अफसरों को किया निलंबित
बलिया के जीराबस्ती क्षेत्र में तुला ब्रम्ह बाबा स्थान के पास बिजली का तार टूट कर पानी में गिरने के कारण उसके करेंट से दो बच्चियों (सगी बहनों) की मृत्यु हो गई। इस घटना को कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। इस प्रकरण में जूनियर इंजीनियर आशुतोष पांडेय तथा एसडीओ अनिल कुमार को निलंबित किया गया है।