
Mumbai: बागी बलिया कि बेटी दिव्या सिंह ने एशिया का सबसे बड़ा मैराथन टाटा मुंबई मैराथन में प्रतिभाग कर अपना लोहा मनवाया है। इस मैराथन का आयोजन बीते दिनों 18जनवरी 2026 को मुंबई में किया गया था। इस मैराथन में कुल 65000 धावकों ने भाग लिया था।

नागाजी स्कूल भृगु आश्रम बलिया के आचार्य परमात्मा नन्द सिंह की पुत्री दिव्या सिंह सिलवासा में रहती है। दिव्या सिंह ने बातचीत में बताया कि मैंने अपनी 5 किमी की मैराथन 17 दिसंबर 2023 में वापी में पूरा किया था। उसके बाद 10 दिसंबर वलसाड बीच मैराथन में प्रतिभाग किया। जिसमें 10 किमी का रन मैंने 1 घंटा 4 मिनट में खत्म किया था। फिर मैंने हाफ मैराथन 21 किमी 2.22 मिनट में पूरा किया।

मैराथन 24 नवंबर 2024 में किया था। इस्के अलावा मेन हिल रन 21 किमी विल्सन में नौ फरवरी 2025 किया। पहली बार 18जनवरी2026 को मैंने टाटा मुंबई मैराथन में 42 किमी मेन 6.18 मिनट में खत्म किया। टाटा मुंबई मैराथन एशिया का सबसे बड़ा मैराथन है। 18जनवरी 2026 को इस मैराथन में 65000 धावकों ने भाग लिया। ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
*दिव्या की उपलब्धियां*
21 किमी विल्सन अल्ट्रा हिल रन ओपन श्रेणी में प्रथम उपविजेता।
21 किमी दौड़ में चार बार पोडियम फिनिशर... 1. विल्सन अल्ट्रा में प्रथम पुरस्कार
2. केसीए मैराथन में प्रथम पुरस्कार।
3. परदी में आयु वर्ग में द्वितीय उपविजेता
4. जंगल रन मैराथन में द्वितीय पुरस्कार #रन एंबेसडर#
1. पुणे सिटी मैराथन 1 फरवरी 2025
2. वलसाड बीच मैराथन 2025
3. जोधपुर मैराथन 2026 में रन एंबेसडर 4. वापी में रन एंबेसडर पेसर के रूप में मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन... वरोदरा अंतरराष्ट्रीय मैराथन 2026...
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.