देश के शीर्ष 10 'लिटरेरी लीडर्स' में शामिल होकर साहित्यिक उत्कृष्टता में सनबीम स्कूल बलिया ने लहरा
शिक्षा के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले सनबीम स्कूल, बलिया ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर जिले का मान बढ़ाया है। 'नेशनल यंग ऑथर्स फेयर 2025' में सनबीम स्कूल को रचनात्मक लेखन और साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भारत के 'टॉप 10 लिटरेरी लीडर्स' में चुना गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह को पूर्व केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी और एजुकेशन वर्ल्ड के सीईओ भाविन शाह द्वारा प्रदान किया गया।