
बलिया : 77 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयकर कार्यालय पर झण्डारोहण समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर जिला आयकर अधिकारी अशोक यादव ने झंडारोहण किया उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहाकि समय आयकर देने के बाद ही देश का विकास संभव हो सकेगा।

आयकर अधिकारी अशोक यादव ने कहा कि देश के वीर बलिदानियों ने अपने खून से हमें यह आजादी दिलाई है। उस आजादी को बरकरार रखने के लिए हमें शहीद सेनानियों के कुर्बानी को याद करने की जरूरत है। आजादी का मतलब ये नहीं कि हम जो चाहें करे। बल्कि अपने गणतंत्रिक राज्य के संविधान के अनुसार जो नैतिक कर्तव्य और जिम्मेदारी मिले हैं। उन्हें भी पूरा करें। केवल अधिकार की बात करना बेमानी होगा।
इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करने वालों में आईएमए के अध्यक्ष डॉ ददन राय, डॉ. एके गुप्ता, बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार केजरीवाल, सचिव डॉ बिनोद कुमार गुप्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता टैक्स बार एसोसिएशन गुलाबचंद गुप्ता, बी एन पांडेय, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, उमेश प्रताप संजय कुमार गुप्ता, अरविंद गांधी, संजीव कुमार डम्पू, सर्वदमन जायसवाल, प्रदीप कुमार वर्मा, मंजय कुमार सिंह, अरुण कुमार, धनेश कुमार आदि प्रमुख रहे। अध्यक्षता आयकर अधिकारी अशोक यादव व आयकर निरीक्षक अनमोल पाठक ने किया।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.