Skip to content
Sunday, July 5, 2026
Breaking

Today's Lead

Editor's Picks

Essential reads selected by the newsroom.

Latest News

Fresh reporting, analysis, commentary, and newsroom updates.

IMG-20231205-WA0141
Breaking News Entertainment

चंद्रभानु पाण्डेय की शहादत से सीख लें युवा : रामगोविन्द चौधरी

। पांच दिसम्बर 1991 को पुलिस की गोलियों से ‘शहीद’ हुए छात्रनेता चन्द्रभानु पांडेय की 32वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जयप्रकाश नारायण सभागार में श्रद्धांजलि सभा हुई। शुरूआत मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।उन्होंने कहा कि स्व. चंद्रभानु पाण्डेय छात्र राजनीति में सदाचार के प्रबल पैरोकार थे। उन्होंने संघर्ष के रास्ते पर चल कर जिले की छात्र राजनीति को नई दिशा दी थी। आज की युवा पीढ़ी को उनसे सीख लेनी चाहिए।

05 Dec 2023 1 min read
sunbeam jenesis chawn
Breaking News

सनबीम की जमीं पर एक साथ उतरे आसमान के सभी सितारे और नृत्य से बिखेरा इंद्रधनुष के सारे रंग

बलिया। मौका था सनबीम स्कूल बलिया के वार्षिकोत्सव का जहाँ चाँद की धवल रोशनी में नन्हे-मुन्ने अगणित सितारों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से धरती पर अपनी अद्भुत छटा बिखेर दी । ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे आसमान के सारे सितारे ए...

04 Dec 2023 1 min read
screenshot_2023-08-07-21-22-10-46_0b8f8be99beaf9650be75241e042b3945
Breaking News Crime

अब चरस तस्करों में नहीं है सुरक्षा एजेंसियों का खौफ

भारत सीमा से सटे नेपाल के अंदर कई ऐसे गांव व कस्बे हैं जो नशीले पदार्थों खासकर चरस के गोदाम के रूप में इस्तेमाल हो रहे हैं। इस समय नेपाल के रास्ते चरस की तस्करी जिस रफ्तार में बढ़ी है वह सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय हो सकती है साथ ही यह भी चिंतित करती है कि नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में चरस की खेप इकट्ठी कर वे कौन लोग हैं जो भारतीय युवकों को नशा परोस रहे हैं? नेपाल की खुली सीमा नशीले पदार्थों के तस्कर ही नहीं बिना वीजा पासपोर्ट के आर पार होने वाले विदेशियों के लिए दिन ब दिन मुफीद होती जा रही है। हैरान करने वाली बात है कि पिछले दो दिनों में नेपाल के सोनौली बार्डर से करीब सौ करोड़ की चरस पकड़े जाने के एक दिन बाद ही इसी रास्ते बिना वैध कागजात के भारत से नेपाल जा रहे दो इरानी नागरिक भी पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं।दो दिन में क्रमवार सौ करोड़ की चरस की बरामदगी और दो इरानी नागरिकों की गिरफ्तारी से ऐसा लगता है कि अवांछनीय तत्वों को यहां सुरक्षा और पकड़े जाने का कोई भय नहीं है।

30 Nov 2023 1 min read
IMG_20231127_193027
Breaking News International

कार्तिक पूर्णिमा स्नान: गंगा तमसा के संगम तट पर लाखों ने लगायी आस्था की डुबकी,

कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने के लिए गंगा तमसा के संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब रविवार को उमड़ पड़ा। रात के बाद सोमवार की भोर में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी और भृगु बाबा का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं, सुरक्षा को लेकर शहर से गंगा तट तक चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा की मॉनिटरिंग करने के लिए डीएम रविंद्र कुमार और एसपी एस. आनंद लगातार करते रहे।

27 Nov 2023 1 min read
IMG-20231126-WA0272
Breaking News Health

कार्तिक पूर्णिमा स्नान : नगर में सेवा स्वास्थ्य शिविर क माध्यम से किया सहायता

कार्तिक पूर्णिमा स्नान की पूर्व संध्या पर स्नानार्थियों की सेवा के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं सहायता कैंप का आयोजन किया गया. जिसके माध्यम से स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में होने वाले दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान सेवा सहायता सिविल भी आयोजित किया गया जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को लाभ पहुंचाया गया जगह-जगह कैंप लगाकर चाय व दवा भी वितरित किया गया. इस बार कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए संत गणिनाथ मंदिर सेवा आश्रम एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में गणिनाथ मंदिर प्रांगण के बाहर स्वास्थ्य एवं सेवा सहायता शिविर का आयोजन किया गया.

27 Nov 2023 1 min read
IMG-20231126-WA0286
Breaking News Entertainment

JNCU: दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन, 24802 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह का आयोजन कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में रविवार को विश्वविद्यालय परिसर के दीक्षांत मंडप में हुआ। इसमें कुल 24802 विद्यार्थियों ने उपाधि प्राप्त किया, जिसमें इसमें स्नातक स्तर के 21,372 व स्नातकोत्तर स्तर के 3,430 विद्यार्थी शामिल हैं। इसमें 13,347 छात्राएं व 11.454 छात्र हैं। राज्यपाल ने 38 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिया, जिसमें 12 छात्र व 26 छात्राएं थीं। राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

26 Nov 2023 1 min read
IMG-20231125-WA0067
Breaking News Health

ददरी मेला : मंत्री दयाशंकर ने किया मेला क्षेत्र में भूमि पूजन

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और बलिया नगर पालिका के अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल ने ददरी मेला क्षेत्र में भूमि पूजन कर ददरी मेला के सकुशल सम्पन्न होने की ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर पुरोहितों ने विभिन्न देवताओं की आराधना कर वैदिक मंत्रोच्चार किया। यहां पर मंत्री दयाशंकर सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और चेयरमैन संत कुमार उर्फ़ मिठाई लाल ने गजराज को केला और मिष्ठान खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

25 Nov 2023 1 min read
Breaking News

केंद्रीय विद्यालय की छात्राएं सीख रही है मनचलों से निपटने के लिए कराटे

पीएम श्री योजना के तहत केंद्रीय विद्यालय बलिया के तत्वाधान मेँ दस दिवसीय बालिकाओं को कराटे एवं सेल्फ डिफेंस की प्रशिक्षण दिया जा रहा है इन बालिकाओं कों प्रशिक्षण देने के लिये बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के सचिव सेंसई एल बी रावत नेशनल रेफरी कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन एवं सीनियर खिलाड़ी निक्की यादव ब्लैक बेल्ट के द्वारा बालिकाओं कों प्रशिक्षित किया जा रहा है. इन बालिकाओं कों सेल्फ डिफेन्स के साथ साथ कराटे के बारीकीयों से अवगत कराया। जिससे मनचलों से निपटा जा सके.

25 Nov 2023 1 min read
d4827bf3a73268941c2ad920f1daabee1668677190178448_original-1
Breaking News Entertainment

ददरी मेला : नेताओं के अदूरदर्शी नीति के चलते महंगा हो सकता है ऐतिहासिक मेले का भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश के बलिया में लगने वाला ऐतिहासिक ददरी मेला का आयोजन अबकी बार महंगा साबित हो सकता है। नगर पालिका प्रशासन ने इस वर्ष 2023 में लगने वाला ऐतिहासिक ददरी मेले का बजट करीब ₹6 करोड़ रखा है। इस बजट को पूरा करने के लिए नपा प्रशासन मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों से दुकान के लिए पूर्व के वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष मिलने वाली जमीन की कीमत दो से चार गुना बढ़ाकर ले रहा है। यहीं नहीं मेला में झूला लगाने वाले संचालकों से भी मोटी रकम का डिमांड कि गयी है। नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार उर्फ़ मिठाई लाल का दावा है कि इस वर्ष ददरी मेले को नया स्वरूप देने के लिए करीब छह करोड़ रुपए खर्च होंगे।

25 Nov 2023 1 min read
IMG-20231124-WA00531
Breaking News Crime

सिविल बार के अध्यक्ष, मंत्री समेत समस्त पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

बलिया. दी सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में सत्र 2023-24 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ लिया.

24 Nov 2023 1 min read
img-20231123-wa0010
Breaking News State

बलिया के शिक्षक को गोरखपुर से झपट ले गई मौत, शिक्षा जगत में मातम

जिले के शिक्षा क्षेत्र सीयर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसपार बहोरवा पर तैनात सहायक अध्यापक मंगला प्रसाद यादव (52) नहीं रहे। मिलनसार प्रवृति के धनी मंगला यादव काफी व्यवहार कुशल अध्यापक थे। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही जनपद के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।

23 Nov 2023 1 min read
IMG-20231121-WA0055
Breaking News Entertainment

जनपद के तीन खिलाड़ियों में से आयुष सिंह और गरिमा सिंह ने नॉर्थ जोन में जमाया कब्ज़ा

कराटे ऑर्गेनाइजेशन आफ इंडिया के तत्वाधान में 15–19 नम्बर तक चले नॉर्थ जोनल, इंटर जोनल एवं सब जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रतिभागी जनपद के कुल तीन खिलाड़ियों में से आयुष सिंह और गरिमा सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाने के साथ ही इंटर जोनल चैंपियनशिप में भागीदारी सुनिश्चित की जिसमें आयुष सिंह ने कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

21 Nov 2023 1 min read