
बलिया : साइबर अपराध पर थम के लिए सभी जिलों में साइबर क्राइम थाने की स्थापना की जा रही है बुधवार को साइबर फ्राड, साइबर धोखाधड़ी, साइबर क्राइम की रोकथाम हेतु हुआ साइबर थाने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹2,310 करोड़ से अधिक के 144 निर्माण कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास तथा 75 जनपदों के 1523 पुलिस थानों में साइबर सेल, 57 जनपदों में साइबर क्राइम पुलिस थाने, 18 मंडल मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने, 8 जनपदों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई तथा प्रयागराज एवं कुशीनगर में पर्यटन थाने का शुभारंभ लोक भवन सभागार, लखनऊ से वर्जुअली माध्यम से किया गया।

जिसका लाइव प्रसारण UPGovtOfficial यू-ट्यूब चैनल के साथ साथ, Government of UP के ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम एकाउन्ट पर लाइव प्रसारण किया गया । बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्जुअली माध्यम से साइबर थानों का शुभारंभ किया गया । बलिया पुलिस द्वारा पुलिस लाइन परिसर में उक्त उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारित किया गया.

साइबर थाना के शुभारंभ कार्यक्रम में *मा0 सांसद श्री विरेन्द्र सिंह मस्त, जिलाधाकारी बलिया श्री रविन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक बलिया श्री देव रंजन वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झां, क्षेत्राधिकारी सदर श्री शुभ सुचित, प्रतिसार निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र यादव, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना श्री नदीम अहमद फरीदी* सहित अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण के साथ-साथ आमजन मौजूद रहे ।*जनपद के समस्त थानों पर भी हुआ साइबर थाना शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ।*जनपद बलिया के पुलिस लाइन में साइबर थाना के शुभारंभ के साथ-साथ जनपद बलिया के समस्त थानों पर भी साइबर हेल्प डेस्क संचालित किया जा रहा है । उक्त शुभारंभ कार्यक्रम का लाइल प्रसारण को जनपद के समस्त थानों पर उपस्थित अधि0/कर्म0णों द्वारा थाना क्षेत्र के आमजन को जागरूक करने के दृष्टिगत उन्हे थाने पर बुलाकर उन्हे लाइव प्रसारण दिखाया गया व साइबर अपराध के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया.

इन जिलों में पहले से स्थापित हैं साइबर थाने
लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, चित्रकूट, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन, कानपुर, झांसी, आयोध्या, सहारनपुर, आजमगढ़, मीरजापुर व वाराणसी में साइबर क्राइम थाने पहले से स्थापित हैं। पूर्व में लखनऊ व गौतमबुद्धनगर में दो साइबर क्राइम थाने स्थापित थे। योगी सरकार ने 16 रेंज मुख्यालयों में साइबर थानों की स्थापना कराईगयी थी। डीजीपी आफिस में साइबर क्राइम मुख्यालय भी स्थापित किया गया।
Comments
No comments yet.