
बलिया: साइबर थाना व थाना कोतवाली के संयुक्त प्रयास से साइबर फ्राड के पीड़ित प्रवीण कुमार सिंह के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 12 लाख रूपये खाते में वापस कराया गया. बता दें कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते से बीते दिनों 1200000.00 रूपये निकाल लिया था. जिसको गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम कि टीम ने दो मार्च को उनके खाते मे वापस कराया.
संक्षिप्त विवरणः
दिनाँक-04.05.2023 को शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार सिंह पुत्र स्व0 बृजनारायण सिंह निवासी ग्राम राजपूत नेवरी थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के एचडीएफसी बैंक से दिनाँक-04.05.2023 को कुल-1200000/- रूपये (बारह लाख रूपये मात्र) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-04.05.2023 को ही सम्बन्धित संदिग्ध बैंक खाते को डेबिट फ्रीज कराते हुए कुल-1200000/- रूपये (बारह लाख रूपये मात्र) का होल्ड लगाया गया जिसके सम्बन्ध में थानास्थानीय पर मुकदमा दर्ज कराया गया जो मु0अ0सं0-251/2023 धारा-419,420 भा.द.वि. है.

श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना कोतवाली द्वारा अभियान चलाकर विवेचना के क्रम में विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-02.03.2024 को वादी प्रवीण कुमार सिंह के खाते में धोखाधड़ी की कुल धनराशि मु0-1200000/- रूपये (शब्दो में- बारह लाख रूपये मात्र) को उनके खाते मे वापस कराया गया । वादी प्रवीण कुमार सिंह द्वारा बलिया पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया.

साइबर सेल पुलिस टीम बलियाः-
1- श्री नदीम अहमद फरीदी (थाना साइबर क्राइम बलिया)
2- उप निरीक्षक श्री गिरिजेश सिंह (थाना कोतवाली)
3- उप निरीक्षक श्री प्रमोद सिंह (थाना साइबर क्राइम बलिया)
4- उप निरीक्षक श्री कलाप कलाधर त्रिपाठी (थाना साइबर क्राइम बलिया)
5- मु0आ0 मो0 जफर (थाना साइबर क्राइम बलिया)
6- मु0आ0 शिव चन्द्र यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
7- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (थाना साइबर क्राइम बलिया)
8- आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
9- म0 आरक्षी काजल शुक्ला (थाना साइबर क्राइम बलिया)
10- आरक्षी शाश्वत पाण्डेय (थाना कोतवाली)
