
बलिया : चिकित्सा स्वास्थय एवं परिवार कल्याण आजमगढ़ मण्डल द्वारा आयोजित परिवार नियोजन के क्षेत्र में वर्ष 2022- 2023 एवं विश्व जनसंख्या दिवस वर्ष 2023-2024 मे उत्कृष्ट कार्य के लिए बलिया जनपद के वरिष्ठ लेप्रो सर्जन डॉ ए.के. गुप्ता को अपर निदेशक डॉ हरगोविंद सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. चिकित्सा के क्षेत्र में इस उपलब्धि से जिले के आई एम ए चिकित्सक सदस्यों एवं अन्य चिकित्सा संगठन के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर किया है.

आजमगढ़ के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी. पी. द्विवेदी तथा एन० एच० एम० के कार्यक्रम प्रबन्धक आर० बी० यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इसके पहले भी परिवार नियोजन के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने के लिए डॉ ए.के. गुप्ता को सम्मानित किया जा चुका है। जनसंख्या स्थिरता के क्षेत्र में जनपद एवं प्रदेश को उत्कृष्ट स्थान दिलाने के लिए डॉ ए. के. गुप्ता दिन रात अपनी सेवाये, जनपद बलिया के लोगो को उ० प्र० सरकार के हौसला साझेदारी कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने संस्थान एसपी सिटी हॉस्पिटल जगदीशपुर बलिया के समस्त सदस्यो के सहयोग से उपलब्ध कराते आ रहे है।
इस सम्मान को पाने के बाद जनपद की जनता तथा आई एम ए के सदस्यों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते किया है. वर्तमान समय मे डॉ. ए.के. गुप्ता जी आईएमए के सचिव पद पर आसीन होने के साथ साथ आइएमए सदस्यों की आवाज को सरकार के समक्ष समय समय पर उठाते रहते है तथा अन्याय के खिलाफ लड़ाई को सरकार तथा जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाते रहते है और उसका उचित समाधान भी कराते है।
Comments
No comments yet.