बलिया : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार कि देर शाम को जारी कर दिया है. लोकसभा सलेमपुर से पार्टी ने पुन: सांसद रवींद्र कुशवाहा को टिकट दिया है। रवींद्र कुशवाहा भाजपा से लगातार दो बार से सलेमपुर से सांसद है। लेकिन बलिया संसदीय सीट को लेकर अभी संसय कि स्थिति बनी हुयी है. अब देखना यह है कि केंद्रीय नेतृत्व क्या फैसला लेती है. एक तरफ सुभासपा अपने लिए टिकट मन रही है तो दूसरी ओर आंनद स्वरुप शुक्ला के नाम पर भी दांव लगाने कि फिराक में केंद्रीय नेतृत्व दिख रहा है.

बलिया में एक तरफ कददावर नेता मस्त हैं तो दूसरी तरफ वैश्य विरादरी के लिए लड़ने वाले डॉ. बद्री नारायण गुप्ता भी अपने काबिलियत के बल पर दावेदारी प्रस्तुत कर चुनाव मैदान में दिख रहे है. वहीं दूसरी ओर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर यानी पियरका चचा भी अपने लिए बलिया से ही टिकट मांग रहे गई. अब देखना यह है कि चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों कि अनदेखी भाजपा नेतृत्व कर रही है या गठबंधन धर्म का पालन कर पियरका चचा को मैदान में उतार रही है.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जब से एनडीए में आई बाजार में इस बात की चर्चा थी की लोकसभा सलेमपुर सुभसपा के जिम्मे जाएगा और वहां ओमप्रकाश राजभर अपना उम्मीदवार उतारेंगे। क्षेत्र में उम्मीदवारी को लेकर अन्य भी कई चर्चाएं थी। बड़े बड़े नाम भाजपा से ही तैयारी में जुटे थे। लोगों का यह भी कहना था की पार्टी इस बार किसी नए चेहरे पर दांव अजमायेगी. अब सलेमपुर कि सीट भी हाथ से निकलने के बाद पियरका चाचा रेस से बाहर हो हो गए. लेकिन बलिया संसदीय सीट पर किसी कि घोषणा नहीं किया जाना. लोगों को खटक रहा है.

हालांकि सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा हमेशा इस विषय पर चुप्पी साधे रहते थे। कहते थे कि भाजपा का सिपाही हूं पार्टी का जो निर्देश होगा वही करूंगा।

भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति की दिल्ली में हुई बैठक और बनी रणनीति के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हुई। रवींद्र कुशवाहा का नाम लोकसभा क्षेत्र बतौर उम्मीदवार घोषित हुआ। भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों के समर्थकों में जहां निराशा दिखी वहीं रवींद्र कुशवाहा और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों में खुशी का अंबार रहा।